अगर आपको हाईजैकिंग रॉबरी वाली सीरीज़ देखना पसंद है तब 2023 में आई जियोहॉटस्टार की एक फिल्म 97 मिनट नाम की हिंदी डबिंग में उपलब्ध करा दी गई है 1 घंटे 33 मिनट की इस फिल्म की हिंदी डबिंग ठीक-ठाक सी है अरे जानते हैं कैसी है ये फिल्म क्या है आपको इसका अपना नाम देना चाहिए
कहानी
कहानी में हमें कुछ ऐसा नया देखने को नहीं मिलता है इस तरह की कहानी पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज़ में देखी जा चुकी है। कहानी में दिखाया गया है के पांच लोगों का एक ग्रुप प्लेन को हाईजैक करता है और फिर सरकार से फिरौती मांगता है कहानी में ट्विस्ट तब आता है
जब इनको पता चलता है कि प्लेन में सिर्फ 97 मिनट का ही तेल बचा हुआ है पायलट के पास बस 97 मिनट होते हैं जिससे कि वह इसे आसमान में रोक कर रख सकता है इसके बाद यह प्लेन पूरी तरह से क्रैश हो जाएगा।
कहानी में दूसरा ट्विस्ट तब देखने को मिलता है जब पता चलता है कि इंटरपोल का एक एजेंट प्लेन के अंदर मौजूद है अब इस प्लेन को बचाने के लिए किस तरह से सरकार अपने कदम बढ़ाती है और एलेक्स जो इंटरपोल का एजेंट है वह क्या प्लेन में बैठे हुए सभी यात्रियों को बचा पाता है या नहीं यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट
कहानी का नेगेटिव पॉइंट यह है कि स्टोरी में हमें कुछ भी नया देखने को नहीं मिलता। वही पुरानी स्टोरी हमें दिखाई जा रही है जो इससे पहले कई फिल्मों में देखी जा चुकी है। सिनेमाटोग्राफी काफी शानदार है पर वही स्क्रीनप्ले थोड़ा कमज़ोर है यही वजह है कि यह फिल्म कहीं कहीं पर बोर करती है
हाईजैकिंग वाली फिल्मों में जिस तरह से थ्रिलिंग पॉइंट को ट्रिगर किया जाता है वह आपको इसमें देखने को मिलेगा।अगर इस तरह की थ्रिलिंग एडवेंचर हाईजैक वाली फिल्में आपको देखना पसंद हैं तब आप इसे अपना टाइम दे सकते हैं प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ हिंदी डबिंग एक्टरों की एक्टिंग सब कुछ डीसेंट है।
निष्कर्ष
कहानी में किसी भी तरह के एडल्ट सीन या वल्गर भाषा का प्रयोग नहीं किया गया न ही आपको खून खराबा या ब्रूटलिटी से भरी हुई चीज़े देखने को मिलती है आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं फिल्मीट्रिप की तरफ से इसे दिए जाते हैं पांच में से ढाई स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Choo Mantar Review: भूतिया ‘मोर्गन’ हवेली में छिपा खज़ाना,कैसे ढूंढेंगे सुपरस्टार शरन।







