बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे जिन्होंने लिया है सर्जरी का सहारा,नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 1:38 PM (IST)
Actors who resorted to surgery to look younger

फिल्मी दुनिया की हसीनाओं के बारे में तो आपने सुना होगा कि कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लुक को एनहैंस करने के लिए और जवान दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि फिल्मी दुनिया में कई ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने खुद को जवान दिखने के लिए और अपने अट्रैक्शन को बनाए रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है, तो क्या आपको यकीन होगा। जी हां, आपको यकीन होना चाहिए और आज इस आर्टिकल में आपको उन सभी एक्टर्स के नाम भी पता चलने वाले हैं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। आईए जानते हैं फिल्मी दुनिया के उन एक्टर्स के बारे में।

1- रणबीर कपूर

कपूर खानदान के शहजादे रणबीर कपूर की गिनती फिल्मी दुनिया के उन एक्टर्स में होती है जिन्होंने अपने हेयर स्टाइल को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया है, इसके बाद उनके बाल पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखने लगे हैं। न सिर्फ उनके बाल बल्कि उनका पूरा लुक इस ट्रांसप्लांट के बाद पहले से ज्यादा अच्छा हो गया है।

2- राजकुमार राव

आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार राव, जो आज एक कामयाब एक्टर की तरह जाने जाते हैं, फिल्मी दुनिया के वह स्टार हैं जिन्हें उनकी आइब्रो शेप की वजह से बॉलीवुड में कई बार नकारा गया है। कई बार फिल्मी दुनिया में ऐसा हुआ है कि उन्हें उनकी आइब्रो शेप की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सर्जरी का सहारा लेकर अपनी आइब्रो शेप को पहले से बदल दिया है, जिससे उन्हें फिल्मी दुनिया में एक नई पहचान मिली।

3- शाहिद कपूर

फिल्मी दुनिया के कबीर सिंह, कमीने और राजकुमार कहे जाने वाले कलाकार शाहिद कपूर का नाम भी फिल्मी दुनिया के उन सितारों में शामिल है जिन्होंने सर्जरी का सहारा लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने अपनी नोज के शेप को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था, जिससे उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

4- सैफ अली खान

फिल्म इंडस्ट्री के छोटे नवाब सैफ अली खान ने भी सर्जरी का सहारा लेकर अपना लुक और अट्रैक्शन एनहैंस किया है। सैफ अली खान ने बॉटॉक्स ट्रीटमेंट के जरिए अपने फेस को अपलिफ्ट करवाया है, जिसके कारण वह अपनी उम्र से कम, एक नौजवान की तरह दिखाई देते हैं।

5- आमिर खान

फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान ने भी सर्जरी का सहारा लेकर अपने रिंकल्स को हटाया था, जिसकी वजह से उनकी जितनी उम्र हो गई है, वह आपको उनके लुक से नहीं पता लगेगी। आमिर खान ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर अपने रिंकल्स को काफी हद तक कम करवा दिया है, जिसकी वजह से उनका फेस एकदम कम उम्र के लड़कों की तरह दिखता है।

6- सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग भाईजान जिन्होंने न सिर्फ हेयर ट्रांसप्लांट बल्कि बॉटॉक्स ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया है खुद को जवान दिखाने के लिए। सलमान खान भी उन बॉलीवुड स्टार्स में शामिल हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन सर्जरी करवाई हैं, जिनमें एक उनकी चिन अपलिफ्टिंग सर्जरी भी शामिल है।

तो यह हैं बॉलीवुड के सितारे जिन्होंने ब्यूटी ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेकर अपने लुक को एनहैंस किया है ताकि अपनी उम्र से कम दिख सकें।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Megha movie 2024:दो मुसाफिरों के प्यार और जिंदगी की सच्चाई का अनूठा मेल

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment