आखिरकार बहुत इंतज़ार करने के बाद रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है। ये सिंघम का तीसरा भाग और कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ से ही इसकी अच्छी खासी हाइप बनी हुई थी। लेकिन क्या अब ये फिल्म सिनेमाघरों में हाइप बनाने में कामयाब रही है, जानते हैं अपने इस रिव्यू के माध्यम से।
दीपावली की लंबी छुट्टी और साथ ही वीकेंड में रिलीज़ हुई सिंघम अगेन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाली है। क्योंकि इस कॉप यूनिवर्स को मास मसाला देखने वाले दर्शक बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं। कॉप यूनिवर्स की हर एक फिल्म ने छप्पर फाड़कर कमाई की है।
इतने सारे एक्टर को कास्ट करके लीड एक्टर के सामने स्क्रीन पर दिखाना बड़ी बात है।
फिल्म की स्टोरी तो आपने पहले ही लंबे-चौड़े ट्रेलर में देख ही ली होगी। रामायण की स्टोरी को मॉडर्न करके सिंघम की स्टोरी के साथ मर्ज किया गया है, विद ट्विस्ट और टर्म बॉलीवुड स्टाइल में मास मसाला वाले डायलॉग के साथ, जो एक मास दर्शक पसंद करता है।
फिल्म में इस बार हर एक चीज़ बड़े लेवल पर नज़र आ रही है। बड़े लेवल पर एक्शन सीन, बड़े-बड़े एक्टर को शामिल करना, फिल्म का हाई बजट के साथ इसकी ओपनिंग भी बड़ी होने वाली है।
बड़े-बूढ़ों की एक कहावत है कि जहाँ सब बड़ा-बड़ा होता है, वहाँ पर छोटी-छोटी गलतियाँ होने की बहुत चांस होते हैं। जिन कमियों को देखते हुए फिल्म से बहुत से सीन को काटा भी गया है, जो दर्शकों को शायद ठीक न लगते।
सिंघम अगेन एक मास मसाला जॉनर की फिल्म है और साथ ही एक सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा भी है, तो फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी।
फिल्म में गलतियों को छिपाकर इन गलतियों को फिर सही भी दिखाया गया है, वो थोड़ा गलत लगता है। फिल्म का पहला हिस्सा बहुत लंबा है। ज़्यादा कलाकार होने की वजह से फिल्म को सेटअप होने में ज़्यादा टाइम लगता है।
पहले हिस्से के दोनों कैमियो कैरेक्टर को देखकर वो वाइब नहीं आती है, जो की आना चाहिए थी, वहीँ पहले हिस्से में अर्जुन कपूर की एंट्री को देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें जैसा कैरेक्टर दिया गया है, वो अपने कैरेक्टर पर एकदम फिट बैठ रहे हैं।
अर्जुन कपूर जब तक चुप रहते हैं, तब तक अच्छे लगते हैं, पर इनके द्वारा जैसे ही डायलॉग बोला जाता है, इनके कैरेक्टर से दर्शकों का डर निकल जाता है।
फिल्म को रामायण से इंस्पायर किया गया है, और हर एक इंसान ये जानता है कि रामायण में लास्ट में क्या होता है। कहानी इतनी प्रेडिक्टेबल बन जाती है कि आप जो सोचते हैं, वो आपको आगे होते हुए नज़र आता है।
फिल्म के दूसरे हिस्से में भी हमें दो कैमियो कैरेक्टर देखने को मिलते हैं, पर इन्हें भी देखने के बाद वो ख़ुशी नहीं होती, जो की होनी चाहिए थी। इसकी वजह ये है कि ट्रेलर में ही हमें सबकुछ पहले ही दिखा दिया गया है।
सिंघम नाम और सलमान खान कैमियो को देखने के लिए लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। अब सलमान खान सिंघम अगेन में हैं या नहीं, ये तो अब तक आप लोगों को पता चल ही गया होगा।
शायद ये कैमियो आप लोगों को उस क्लिकबेट टाइटल जैसा लगे, जिसको पढ़ते ही आप कंटेंट पर क्लिक कर देते हैं और अंदर निकलता कुछ और ही है।
रणवीर सिंह की वजह से फिल्म का दूसरा हिस्सा मज़ेदार लगता है, वो भी सिर्फ़ रणवीर सिंह की वजह से। इनके जोक और कॉमेडी काम करती दिखती है।
अक्षय कुमार के कैरेक्टर ने उतना इम्पैक्ट नहीं छोड़ा है, जितना कि सूर्यवंशी में जिस तरह से अजय देवगन के कैरेक्टर ने अपना इम्पैक्ट छोड़ा था।
फिल्म का पहला हिस्सा स्लो, तो दूसरा हिस्सा फ़ास्ट है। जिसमें हमें एक्शन, कॉमेडी के साथ एक स्कैम भी देखने को मिलता है। फिल्म चलेगी, हिट भी होगी, पर हमारी तरफ़ से इस फिल्म को पाँच में से दो स्टार दिये जाते हैं।
एक स्टार कट करते हैं, लास्ट में दिखाए जाने वाले सलमान खान के स्कैम की वजह से।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Mithya Zee5 Season 2 Review: एक ब्लो एवरेज शो जिसे दर्शक पूरी तरह से रिजेक्ट करने वाले है







