अक्षय कुमार की फ्लॉप लेकिन गिनीज बुक रिकॉर्डेड मूवी

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 11:06 AM (IST)
Akshay Kumar flop but guinees book recorded movie

अक्षय कुमार, बॉलीवुड के खिलाड़ी जिन्होंने कई यादगार और बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, उनके साथ-साथ कई बुरी तरह से फ्लॉप फिल्में भी उनके करियर में शामिल हैं।

आज हमारे इस आर्टिकल में आपको अक्षय कुमार के करियर की उस बुरी तरह से फ्लॉप फिल्म के बारे में बताया जाएगा, जो बॉक्स ऑफिस पर तो भले ही फ्लॉप हो गई थी और दर्शकों को कुछ ज्यादा मजा नहीं दे पाई थी, लेकिन फिल्म में कुछ ऐसी खूबी भी थी, जिसकी वजह से इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा फेम और नेम देने वाली फिल्म भी यही थी। आप सब जानना चाहते होंगे कि अक्षय कुमार की ऐसी कौन सी फिल्म है, जिसने फ्लॉप होने के बावजूद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा दिया है।

अक्षय कुमार की फ्लॉप लेकिन गिनीज बुक रिकॉर्ड फिल्म कौन सी है?

अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्में कॉमेडी से भरी हुई होती हैं, जो दर्शकों को हंसाने का काम करती हैं, लेकिन उनके करियर में एक ऐसी फिल्म भी आई है, जिसने दर्शकों को ना तो हंसाने का काम किया है और ना ही रुलाने का, लेकिन खुद के नाम एक रिकॉर्ड जरूर किया।

अक्षय कुमार की 16 अक्टूबर 2013 में आई फिल्म, जिसका नाम बॉस है, ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर हैं एंथनी डिसूजा और फिल्म की कहानी लिखी है फरहाद-साजिद, सिबी के. थॉमस ने।

फिल्म को IMDb पर 5.1 की रेटिंग मिली है। जिसमें आपको मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार के साथ शिव पंडित, मिथुन चक्रवर्ती, रोनित रॉय, आदिती राव हैदरी, जॉनी लीवर, परेश रावल, गोविंद नामदेव आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी कुछ गानों में नजर आए थे।

आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की यह फिल्म एक मलयालम फिल्म पोक्किरी राजा का रीमेक है।

क्यों शामिल हुई थी ये फ्लॉप फिल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में?

फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए एक बहुत ही बड़ा मेगा पोस्टर बनाया गया था, जो उस समय तक बने पोस्टर्स में सबसे बड़ा पोस्टर था, जिसका आकार आपको चौंका देगा। जी हां, आपको बता दें उस पोस्टर का साइज 58.87 मीटर चौड़ा और 54.94 मीटर ऊँचा था।

इस पोस्टर को अक्टूबर 2013 में यूके के लिटिल ग्रांसडेन एयरफील्ड में लगाया गया था और यही वह खासियत थी, जिसकी वजह से अक्षय कुमार की बॉस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ था।

फिल्म में था दमदार म्यूजिक

इस फिल्म में आपको दमदार म्यूजिक देखने को मिला था, जो उस समय फैन्स की जुबान पर हर समय रहता था। फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग्स में पार्टी ऑल नाइट, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, आज भी पार्टियों में धूम मचाने के लिए काफी हैं।

इसके अलावा इस फ्लॉप फिल्म का एक डायलॉग, जो अक्षय कुमार ने बोला था, “मुझको तो बस पानी निकालना है”, लोगों को बहुत पसंद आया था और उस समय खूब चर्चा में भी रहा था।

कितने दिनों में तैयार हुआ था पोस्टर?

इस मेगा पोस्टर को बनाने में पूरे 4 महीने का समय लगा था। पोस्टर को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट माइक्रो आर्ट्स नाम की कंपनी को दिया गया था, जिसने अपने काम को बहुत ही बखूबी से निभाया था। इस पोस्टर के द्वारा अक्षय कुमार के फैंस ने अपना प्यार अक्षय कुमार के लिए दिखा दिया था।

भले ही फिल्म की कहानी उतनी दमदार नहीं थी कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कमाल कर पाती, लेकिन फिल्म के प्रमोशन की इस खासियत ने फिल्म का नाम वर्ल्ड लेवल पर रोशन कर दिया था।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस यूट्यूब चैंनल पर रिलीज़ हो रहा है माय गर्ल फ्रेंड इस एन एलियन सीजन 2

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment