Akshay Kumar Upcoming Movie:भूत बंगला या हेरा फेरी 3,कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज,आईए जानते हैं।

Written by: Arshi
Publish On: September 26, 2025 10:37 AM (IST)
Akshay Kumar Upcoming Movie

हेरा फेरी 3, 2000 में रिलीज़ हुई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म हेरा फेरी की तीसरी फ्रैंचाइज़ी है। जिसका दूसरा पार्ट 2006 में रिलीज़ किया गया था। दर्शकों ने फिल्म को बहुत पसंद किया था,जिसमें हंस-हंसकर पेट फुला देने वाली कॉमेडी के साथ एक इमोशनल कहानी दर्शकों के सामने रखी गई थी। इस फिल्म के पिछले रिलीज़ हुए दोनों पार्ट्स को IMDb पर अच्छी रेटिंग मिली है।

बात करें अगर हेरा फेरी (2000) की तो इसे IMDb पर 8.2 स्टार की रेटिंग मिली है। वहीं 2006 में रिलीज़ हुई फिर हेरा फेरी को IMDb पर 7.4 स्टार की रेटिंग मिली।अब यह देखना बहुत ज़्यादा इंटरेस्टिंग होगा कि आने वाले इस तीसरे पार्ट की रेटिंग पहले पार्ट से हाईएस्ट जाएगी या फिर दूसरे पार्ट के बिलो।

हेरा फेरी 3 में हुई कबीरा की एंट्री

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म हेरा फेरी 3 जिसे फरहाद सामजी के निर्देशन में बनाया जा रहा है, इसकी कास्ट टीम में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की एंट्री पहले ही हो चुकी थी जिसके साथ मेकर्स ने एक और पुराना नाम आने वाली इस फिल्म की कास्ट टीम के साथ जोड़ दिया है। इस बात को खुद उस कलाकार ने मीडिया के साथ शेयर किया।

हम बात कर रहे हैं गुलशन ग्रोवर की जिन्होंने पिछली हेरा फेरी में कबीरा का एक अहम रोल निभाया था।फैन्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि इस बार भी हेरा फेरी 3 में कबीरा उर्फ गुलशन ग्रोवर की एंट्री पक्की हो चुकी है।

हेरा फेरी 3 या भूत बंगला,कौन सी फिल्म होगी पहले रिलीज़

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली दोनों फिल्में फिलहाल अपने प्रोडक्शन वर्क में हैं। जहां हेरा फेरी 3 अपने प्री-प्रोडक्शन वर्क में है जो दिसंबर 2025 में फ्लोर पर आ सकती है।

भूत बंगला

वहीं अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली साल की दूसरी बड़ी फिल्म जिसका नाम भूत बंगला है तो वह अपने प्रोडक्शन वर्क में आ चुकी है जिसकी शूटिंग अक्षय कुमार डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ पूरी कर चुके हैं।

फिलहाल तो अभी दोनों में से किसी भी अपकमिंग फिल्म की रिलीज़ डेट कन्फर्म नहीं की गई है लेकिन प्रोडक्शन के हिसाब से भूत बंगला फिल्म को पहले रिलीज़ किया जाना चाहिए। जैसे ही इन फिल्मों की रिलीज़ डेट कन्फर्म होती है, आपके साथ हमारे लिए आर्टिकल में शेयर की जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Tantra and Raju James Bond: साउथ की टॉप रेटेड हिंदी डब्ड फिल्में: तंत्र और राजू जेम्स बॉन्ड

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment