Alanaati Ramachandrudu Review: एक तरफा प्यार का दर्द झेल चुके हैं तो इस फिल्म को हरगिस मिस न करें

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 2:51 PM (IST)
Alanaati Ramachandrudu Review hindi

हिंदी रिव्यू

अमेजॉन प्राइम वालों की सबसे खराब बात यह है कि वह किसी भी हिंदी डब्ड रिलीज फिल्म का प्रमोशन किए बिना ही उसे अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर देते हैं, बिना किसी इनफॉर्मेशन के। अब इनके एम्प्लॉई के पास इतना टाइम नहीं होता है कि यह कम से कम उस फिल्म को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही शेयर कर के यह इन्फॉर्म दे कि अब यह फिल्म हिंदी में अवेलेबल है। अलनाति रामचंद्रुडु को अब हिंदी में अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

कहानी

यह एक रोमांटिक कहानी है, फिल्म सिद्धू और धरणी के ऊपर बेस है। यह दोनों ही कैरेक्टर एक सामान्य परिवार से होते हैं। सिद्धू को एक तरफा प्यार हो जाता है धरणी से।

सिद्धू हमेशा धरणी को प्रपोज करने की कोशिश करता है, पर वह कर नहीं पाता। उधर धरणी को अपने कॉलेज के एक लड़के से प्यार हो जाता है। जिस कारण सिद्धू यह दुख बर्दाश्त नहीं कर पाता, पर सिद्धू इस बात को अच्छी तरह से समझता है कि किसी से भी जबरदस्ती प्यार नहीं करवाया जा सकता।

कहानी में आगे धरणी को उसके कॉलेज वाले बॉयफ्रेंड से धोखा मिलता है, जिससे वह पूरी तरह से टूट जाती है और सुसाइड करने के लिए चली जाती है। जब इस बात की जानकारी सिद्धू को लगती है,

तो वह धरणी के पास भागता हुआ जाता है, तभी एक एक्सीडेंट में यह दोनों पहाड़ से नीचे गिर जाते हैं। अब धरणी के दिमाग पर चोट लगने की वजह से वह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस में चली जाती है।

सिद्धू उसे अपना बॉयफ्रेंड बताता है ताकि वह उस ट्रॉमा से बाहर निकल सके, फिर इन दोनों में प्यार हो जाता है, पर कहानी में आगे धरणी की पुरानी यादें वापस आती हैं, तब यह फिल्म एक अलग एंगल में चली जाती है, आगे हमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, जो कि आपको इस फिल्म को देखने के बाद ही पता लगेगा।

फिल्म के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

यह एक वन टाइम वॉच डीसेंट फिल्म है, इस तरह की कहानी आपने पहले भी बहुत सारी फिल्मों में देखी होगी, पर जिस तरह से इसका प्रेजेंटेशन किया गया है, वह देखने लायक है। चिलुकुरी आकाश रेड्डी ने इस फिल्म को बहुत प्यार और स्वीटनेस से बनाया है।

कहानी पूरी तरह से प्रिडिक्टबल है, जो आपने सोच कर रखा होता है, वही लास्ट में आपको देखने को भी मिलता है, पर प्रिडिक्टबल होने के बावजूद आपको इसका अंत देखने की बेचैनी रहती है।

फिल्म की कैरेक्टर परफॉर्मेंस, फैमिली बॉन्डिंग, इमोशंस, यह सभी चीज आपके दिल को जीतने में कामयाब रहते हैं। एक पिता और बेटी के रिश्ते को फिल्म में बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है।

निष्कर्ष

इसके इमोशन आपकी आंखों को नम और दिल को टच करते हैं। पहले हिस्से से बेहतर फिल्म का दूसरा हिस्सा है, जो आपको पूरी तरह से इंगेज करके रखता है, कृष्णा वामसी ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है और उनका काम पूरी फिल्म में अच्छा रहा है। इसका बीजीएम बहुत अच्छा है, जो आपके कानों को स्वीटनेस देता है।

यही कारण है कि आईएमडीबी की ओर से इसे 8.7 की रेटिंग दी गई है, अगर आपने एक तरफा प्यार किया होगा, तो यह फिल्म डेफिनेटली आपको अच्छी लगने वाली है। फिल्मी ड्रिप की ओर से इस फिल्म को दिए जाते हैं, 5 में से 3 स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार फेम संचिता, क्या था उसका साया?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment