साल 1997 से शुरू हुआ फिल्म ‘एनाकोंडा’ का सफर आज भी जारी है। जिसमें साल दर साल इसकी कड़ियां आगे बढ़ती ही चली जा रही हैं। जिसमें हमें कुछ-कुछ सालों के अंतराल के बाद एनाकोंडा फ्रेंचाइजी की नई मूवी देखने को मिल जाती है।
फिल्म के इसी सफर में अब एनाकोंडा के आने वाले नए पार्ट का खुलासा किया गया है। जिसकी सूचना हॉलीवुड के फेमस अभिनेता ‘पॉल रड’ और अमेरिकी डायरेक्टर और एक्टर ‘जैक ब्लैक’ ने 21 दिसंबर 2024, रात 8 बजे सोनी पिक्चर्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर, वीडियो के माध्यम से दी है।
एनाकोंडा 2025 रिलीज़ डेट
फिलहाल इस फिल्म का कोई भी ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया है। हालांकि जैक ब्लैक ने अपने इस शॉर्ट ग्लिम्स वीडियो में इसकी रिलीज़ डेट को कन्फर्म कर दिया। जिसमें उन्होंने बताया एनाकोंडा सीरीज़ का नया भाग आपको सन 2025 के क्रिसमस मंथ में देखने को मिलेगा।
फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसे एक ऐसी प्रजाति के सांप पर दिखाया गया है, जो आकार में बहुत बड़ा है। साथ ही सांपों की यह प्रजाति एक खास इलाके में पाई जाती है। जिसे ढूंढने के लिए लोग इसकी खोज में जंगल के भीतर जाते हैं। ताकि वे इसे मारकर बाजार में बेच सकें और मोटी कमाई कर सकें।
फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की कमाई
साल 1997 में आए इसके पहले भाग ने दुनिया भर में $136,998,907 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। तो वहीं साल 2004 में आई एनाकोंडा: द हंट फॉर द ब्लड ऑर्किड ने बॉक्स ऑफिस पर $70,992,898 कलेक्शन किया। इसकी अगली कड़ी एनाकोंडा 3: ऑफस्प्रिंग को सीधे सिनेमाघर के बजाए टेलीविजन पर ही रिलीज़ कर दिया गया था। सीरीज़ की लास्ट फिल्म की बात करें, तो यह एनाकोंडास: ट्रेल ऑफ ब्लड थी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Mura Movie Review: इंतज़ार हुआ खत्म ‘मुरा’ अब हिंदी में प्राइम विडिओ पर







