अनिरूद्धाचार्य जी महाराज बिग बॉस 18 में आएंगे, लेकिन कितने पैसे लेंगे?

Written by: Arslan
Publish On: September 12, 2025 5:20 PM (IST)
aniruddhacharya ji maharaj in bigg-boss 18 what is his fee

अनिरूद्धाचार्य जी महाराज बिग बॉस 18 में आएंगे, लेकिन कितने पैसे लेंगे? पढ़ें पूरी खबर और जानें क्या है अनिरूद्धाचार्य जी महाराज की फीस। बिग बॉस 18 में उनकी भूमिका क्या होगी? यहां जानें सब कुछ। अनिरूद्धाचार्य जी महाराज की आय और संपत्ति कितनी है? यहां जानें सब कुछ

सलमान खान का शो बिग बॉस 18 जल्द ही कलर्स टीवी पर नजर आने वाला है जैसा कि आप जानते हैं बिग बॉस एक मल्टी कंटेस्टेंट शो है जिसमें बहुत सारे मशहूर सितारे हिस्सा लेते हैं जिनके बारे में शो शुरू होने से पहले ही पता चल जाता है इस साल बिग बॉस 18 के इन्हीं फेमस कंटेस्टेंट में से एक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज भी हैं।

जो की सनातन धर्म के काफी फेमस कथा वाचक है।
इन्हीं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनिरूद्धाचार्य जी बिग बॉस 18 के सेट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं और सभी को हाथ जोड़कर नम्रता से प्रणाम कर रहे हैं।

जिससे अब यह पूरी तरह से कंफर्म हो चुका है कि यह कलर्स टीवी के इस नए बिगबॉस सीजन में नजर आएंगे।
हालांकि इससे पहले जब सोशल मीडिया पर या खबर वायरल हुई थी तब अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने इसका खंडन किया था और कहा था वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

क्या अनिरूद्धाचार्य बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे-

हम आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार बिग बॉस 18 में स्वामी जी हिस्सा तो ले रहे हैं लेकिन बतौर कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि वह सिर्फ शो के प्रीमियर में ही सिर्फ शामिल होंगे: यानी स्वामी जी सिर्फ पहला एपिसोड में ही नजर आने वाले हैं।

Big boss 18 में अनिरूद्धाचार्य की फीस-

खबरों की मानी जाए तो यह बताया जा रहा है कि बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के तौर पर शो के मेकर्स ने अनिरूद्धाचार्य को करोड़ों रुपए ऑफर किए थे लेकिन बाद में कुछ बात नहीं बनी और उन्होंने या डील करने से इनकार कर दिया। हालाकि शो में पहले दिन आने के लिए इन्होंने 2 घंटे के लिए 2.5 लाख रुपए लिए।

अनिरूद्धाचार्य की आय-

अनिरूद्धाचार्य का जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक गांव में हुआ था। बात करें इनके पिता की तो वे मंदिर में पुजारी थे, पैसों की तंगी होने के कारण अनिरूद्धाचार्य जी की शिक्षा पूरी नहीं हो पाई और इन्हें बीच में ही अपना स्कूल छोड़ना पड़ा इसके बाद वह आगे चलकर कथा वाचक बन गए और इन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जिसके कारण इन्हें दिन पर दिन काफी लोग जानने लग गए। बात करें अगर उनकी कुल संपत्ति की तो या तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपए के अंतर्गत आती है।

अनिरूद्धाचार्य का कथा शुल्क –

यदि आप आचार्य जी से कथा करवाना चाहते हैं तो आपको तकरीबन 10 से 15 लाख रुपए के करीब अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जिसमे इनके रहने और इनके सेवको के रहने का प्रबंध भी आपको करना पड़ेगा।

READ MORE

Meiyazhagan Movie Review: 3 घंटे, प्यार, इमोशन,ईमानदारी और सच्ची दोस्ती, सबका मतलब आएगा समझ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment