सुच्चा सूरमा को सिनेमा घरों में 20 सितंबर 2024 को रिलीज़ किया गया था। बब्बू मान की सुच्चा सूरमा रिलीज़ के बाद लोगों द्वारा खूब पसंद भी की जा रही है। ये 100 साल पुरानी पंजाब के एक बहादुर इंसान की कहानी है, जो गलत काम के विरुद्ध आवाज़ उठाता है।
आइए जानते हैं सुच्चा सूरमा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है या फ्लॉप और अभी तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।
बब्बू मान की सुच्चा सूरमा फिल्म को जिस दिन रिलीज़ किया गया था, उस दिन “नेशनल सिनेमा डे” था और इस दिन हर जगह सिनेमा की टिकट का प्राइस 99 रुपये था। इसके बाद हमने एक वीडियो में फिल्म ने कितनी कलेक्शन की है, इसकी जानकारी दी थी। अब विस्तार से इसके कलेक्शन के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
सुच्चा सूरमा ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के अपने छठे दिन पर ₹2.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नज़र डालें, तो ये बनता है ₹3.15 करोड़ रुपये। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन भी ₹3.15 करोड़ रुपये का है। इस डेटा का सोर्स सैकनिल्क से लिया गया है। फिल्म का बजट आठ करोड़ का बताया जा रहा है।
कुछ लोगों ने फिल्म का निगेटिव प्रमोशन भी किया, पर उससे फिल्म पर शुरुआत में कोई खास प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दिया था। बॉलीमूवीरिव्यूज़ के अनुसार, सुच्चा सूरमा ने अभी तक अपने बजट को रिकवर कर लिया है। अब फिल्म के डिजिटल राइट्स, ओटीटी राइट्स, म्यूज़िक राइट्स, इन सब को मिलाकर एक बात तो पक्की है कि सुच्चा सूरमा फिल्म अभी मुनाफे में है। इस फिल्म को फ्लॉप नहीं कहा जा सकता।
क्या सुच्चा सूरमा ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है
सुच्चा सूरमा एक एवरेज फिल्म ही रहेगी। अभी तक इसके कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला, जिससे ये फिल्म ब्लॉकबस्टर या सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में आ सके। अब फिल्म का प्रदर्शन देखकर ऐसा लग भी नहीं रहा है कि ये फिल्म आगे कुछ कमाल करती दिखाई दे सकती है। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले। कुछ लोगों को फिल्म अच्छी लगी, कुछ को नहीं। वैसे ये फिल्म एक बार देखने के लायक तो है। बब्बू मान की बेहतरीन एक्टिंग और पंजाब के वो किस्से, जो हमने सिर्फ कहानियों में ही सुने हैं, उन्हें देखने का बब्बू मान ने एक मौका दिया है।
निष्कर्ष
सुच्चा सूरमा ने रिलीज़ के अपने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई करके सिनेमा घरों में खूब भीड़ इकट्ठा की। इसके बाद फिल्म का निगेटिव प्रमोशन शुरू किया गया, जहां पर ये दिखाया गया कि सिनेमा घर खाली पड़े हैं, कोई भी इस फिल्म को देखने के लिए नहीं आ रहा है। बैड प्रमोशन की वजह से फिल्म पर बुरा प्रभाव दिखाई देने लगा। सोशल मीडिया पर ये भी कहा गया कि सिद्धू मूसेवाला को मारने में बब्बू मान का भी हाथ था। अभी भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है।
READ MORE







