160 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब तक इसके ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो यह केवल 42.5 करोड़ रुपये है। जिससे यह साफ हो जाता है, कि इस फिल्म को दर्शकों ने काफी हद तक ठुकरा दिया है। इसका मुख्य कारण मूवी की कहानी को बताया गया, जो देखने में बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है।
ओटीटी रिलीज डेट और दिन
फिल्म के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं। हालांकि, यह फिल्म पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है, जिसके कारण अमेजन को भारी नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए फिल्म को 12 फरवरी 2025 के दिन रेंटल बेसिस यानी वीडियो ऑन डिमांड पर लाया जाएगा, और बात करें इसके ओटीटी रिलीज की, तो “बेबी जॉन को 26 फरवरी 2025 के दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा”।
मुफासा के कारण हुआ बुरा हाल
फिल्म बेबी जॉन का सीधा मुकाबला हॉलीवुड फिल्म मुफासा: द लायन किंग से हुआ। भले ही यह फिल्म एनिमेटेड श्रेणी की हो, फिर भी यह चर्चा में बनी रही। क्योंकि इसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। इसके नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने अब तक 145 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके सामने हमारा बेबी जॉन मात्र बेबी ही नजर आ रहा है।
READ MORE











