जो भी दर्शक बघीरा फिल्म को हिंदी में देखने के लिए उत्साहित थे, उनके लिए एक बहुत अच्छी खबर निकल कर आयी है। बघीरा फिल्म पहले ही नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम हो रही है। बहुत समय से हिंदी दर्शकों को बघीरा फिल्म के हिंदी डबिंग का इंतज़ार था। इसकी एक वजह यह रही कि बघीरा को उत्तर भारत में ज़्यादा शो नहीं मिले थे, छोटे शहरों में तो इसे लगाया ही नहीं गया था।
केजीएफ और सालार बनाने वाले प्रशांत नील के द्वारा लिखी गई बघीरा फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित थे। अब इसी उत्साह को दूर करने के लिए जियोहॉटस्टार लेकर आ रहा है बघीरा फिल्म हिंदी में अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। तो आइए जानते हैं कब और किस टाइम पर बघीरा फिल्म जियोहॉटस्टार पर हिंदी में हमें देखने को मिलेगी।
किस टाइम पर होगी बघीरा हिंदी में जियोहॉटस्टार पर रिलीज़
बघीरा फिल्म को हिंदी डब्ड वर्जन में जियोहॉटस्टार पर 25 दिसंबर से रिलीज़ किया जाना है। अब हम सभी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जियोहॉटस्टार पर हम किस टाइम पर इसे देख सकेंगे। हमें मिली जानकारी के अनुसार, जियोहॉटस्टार पर आपको जैसे ही 25 दिसंबर की तारीख शुरू होगी, यह फिल्म हिंदी डब वर्जन में दिखायी देने लगेगी।
आसान भाषा में, जैसे ही 24 दिसंबर की रात खत्म होगी और 25 दिसंबर की तारीख शुरू होगी, इस दौरान आपको बघीरा फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगी। आमतौर पर ऐसा होता है कि ज्यादातर फिल्मों को रात 12:00 बजे ही ओटीटी पर रिलीज़ किया जाता है।
यहाँ पर आपको बघीरा फिल्म रात 12:00 बजे के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। अगर आप इसका इंतज़ार कई महीनों से कर रहे थे, तब आपका इंतज़ार अब खत्म होता है। बघीरा आज रात 12:00 बजे के बाद से आप इसे हिंदी डब्ड वर्जन में देख सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Identity Movie Trailer: ARM फिल्म के ट्विनो थॉमस की नई फिल्म।







