बघीरा ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होने के बाद अब इसे टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। बघीरा फिल्म को 31 अक्टूबर 2024 को कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। बघीरा रिलीज के बाद नवंबर 21 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम भाषा के साथ रिलीज की गई थी।
दिसंबर 25 को इसे हिंदी डबिंग के साथ जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया था। सिनेमा और ओटीटी रिलीज के बाद अब फाइनली इसे टीवी पर स्ट्रीम किया जाना है। आईए जानते हैं किस टीवी चैनल पर इसे रिलीज किया जाएगा और इसकी रिलीजिंग टाइम क्या होने वाली है।
किस टीवी चैनल पर और कब रिलीज होगी बघीरा
पहले जो बघीरा फिल्म के अपडेट निकल कर आ रहे थे। उसके अनुसार ऐसा बताया जा रहा था कि इसे स्टार गोल्ड के टीवी चैनल पर प्रीमियर किया जाना है। इसके हिंदी के जो सेटलाइट राइट्स हैं वह स्टार के नेटवर्क के पास हैं क्योंकि आपने देखा भी होगा 25 दिसंबर से इसे जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया था हिंदी डबिंग के साथ।
पर अब बघीरा के सैटेलाइट राइट्स सोनी मैक्स के पास आ चुके हैं। सोनी मैक्स ने एक प्रमोशन वीडियो जारी करते हुए बताया की कब और किस टाइम पर किस दिन बघीरा रिलीज करेगा।
अगर आप अभी बघीरा फिल्म को हिंदी डबिंग के साथ देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार पर जाकर देख सकते हैं और अगर आप इसे टीवी पर देखना चाहते हैं तो 26 जनवरी से ये सोनी मैक्स के टीवी चैनल पर देखने को मिल जाएगी।
इसे 26 जनवरी संडे के दिन दोपहर 1:00 बजे सोनी मैक्स अपने टीवी चैनल पर रिलीज करेगा। टाइमिंग ठीक-ठाक ही है। इसे दोपहर के टाइम इसलिए रखा गया है क्युकी इसी दिन ज़ी सिनेमा पर गोट मूवी और स्टार गोल्ड पर आमरण मूवी प्रीमियर होना है। यही वजह है कि सोनी मैक्स ने इसे दोपहर के 1:00 बजे प्रीमियर करने की घोषणा की।
अब आप 26 जनवरी को बघीरा के साथ-साथ विजय की गोट और साई पल्लवी की आमरण फिल्म को भी देख सकेंगे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
क्या सीजन वन की तरह यह शो भी पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के लिए लेगा लंबा समय,आइये जानते है







