Barroz Malyalam Movie Review: मोहनलाल की फिल्म ‘बरोज़’: एक एक्शन, एडवेंचर, फेंटेसी का अनोखा अनुभव

Written by: Arshi
Publish On: September 20, 2025 1:53 PM (IST)
Barroz Movie Review

मोहनलाल के निर्देशन में बनी एक एक्शन, एडवेंचर, फेंटेसी फिल्म ‘बरोज़’ में मोहनलाल मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी के लेखक हैं कालवूर रविकुमार और मुख्य कलाकारों में मोहनलाल के साथ माया राव वेस्ट, इग्नासियो माटेओस, कैलिरोई जियाफेटा, प्रणव मोहनलाल, गुरु सोमसुंदरम आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को 3D वर्जन में भी रिलीज किया गया है।

मलयालम भाषा की इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ के बजट का इस्तेमाल किया गया है। इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय देना होगा। आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म, क्या आपको इस फिल्म को अपना कीमती समय देना चाहिए?

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ऐसी जगह से होती है जहाँ डेगामा का छुपा हुआ खजाना आपको दिखाया जाएगा, जिसे ढूंढना एक बहुत बड़ा टास्क है। डेगामा ने अपने खजाने को छुपाने के लिए जिस जगह को चुना है, वह बहुत ही रहस्यमयी जगह है। फिल्म में आपको इस जगह को देखकर ऐसा लगेगा जैसे आप किसी काल्पनिक स्थान पर हैं।

क्योंकि डेगामा का खजाना जिस जगह पर छिपा हुआ है, वहां के जीव-जंतु बोल तो सकते हैं, लेकिन वास्तव में उनकी कोई भौतिक उपस्थिति नहीं है।

फिल्म के मुख्य कलाकार मोहनलाल, बरोज़ के रोल में आपको इस खजाने के संरक्षक की तरह देखने को मिलेंगे और इनका अस्तित्व भी वास्तविक न होकर एक आत्मा के रूप में है, लेकिन एक बहुत ही शक्तिशाली आत्मा जो इस खजाने की रक्षा तब तक करेगी, जब तक बरोज़ को डेगामा का कोई वंशज नहीं मिल जाता।

रहस्य से भरी हुई एक रोचक कहानी है, जिसमें छिपे राज के पन्ने खोलने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 26 सितंबर 2024 को थिएटर में रिलीज हो चुकी है।

टेक्निकल पहलू

ये फिल्म भारत की पहली फिल्म है, जिसका कॉन्सेप्ट एकदम यूनिक है। खजाने से जुड़ी हुई इतनी रहस्यमयी कहानी आपको पहले नहीं देखने को मिली होगी। फिल्म का प्रोडक्शन वर्क एकदम हाई क्वालिटी का है।

जिस तरह का स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और एक्टर्स की एक्टिंग इस फिल्म में देखने को मिलेगी, वो इसे खास बनाती है। एक-दो सीन्स हैं, जिसमें आपको विजुअल इफेक्ट्स थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी फिल्म है।

निष्कर्ष

अगर आपको थ्रिलर, मिस्ट्री, सस्पेंस और एडवेंचर से भरी कहानी देखना पसंद है और आप मोहनलाल के फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही है। फिल्म को 3D वर्जन में देखना आपको एक नया अनुभव देगा। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 4* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Smile Man Movie Trailer: फ़िल्म Ek Villain को टक्कर देती तमिल की ‘द स्माइल मैन’।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment