बर्रोज एक एक्शन,एडवेंचर फैंटेसी फिल्म हैं जिसका निर्देशन मोहनलाल ने किया हैं साथ ही मोहनलाल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई हैं, यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी, 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और अब बर्रोज ओटीटी पर आने के लिए तैयार हैं।
क्या थी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी बर्रोज नाम की एक आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती हैं जो 400 साल पुराने डिगामा महाराज के खजाने की रक्षा कर रहा हैं फिल्म की कहानी खजाने के कमरे से शुरू होती हैं जहाँ यह दिखाया जाता हैं कि बर्रोज और उसके दोस्त को जब तक मुक्ति नहीं मिलेगी,
और ना ही वह कमरे से बाहर जा सकते हैं जब तक वह यह खजाना उनके वंशज के हवाले नहीं कर देते और बर्रोज कई सालों से उस खजाने के वंशज का इंतजार कर रहा है,कुछ समय बाद एक व्यक्ति और उसकी बेटी उस जगह पर आते जो उस महल को कसीनो में बदलना चाहते हैं अब यह इस खजाने के वंशज हैं या कोई और, और आगे कहानी में क्या-क्या होता यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
कहाँ देखें
वैसे तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं पर अगर आप यह फिल्म नहीं देख पाए हैं या फिर इस फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें बहुत जल्द आप यह फिल्म घर बैठे देख पाएंगे,यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में आने वाली हैं बात करें रिलीज डेट की तो यह फिल्म 22-25 जनवरी के बीच देखने को मिलेगी।
हाई बजट लो कलेक्शन,बच्चों को आएगी पसंद
बर्रोज फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी हैं जिसके चलते फिल्म खास कलेक्शन नहीं कर पाई, फिल्म हाई बजट के चलते उतना कलेक्शन नहीं कर पाई हैं बात करें फिल्म के 10 दिनों के कलेक्शन की तो ये फिल्म टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 11 करोड़ का,ग्रॉस कलेक्शन 12.98 करोड़, ओवरसीज 4.50 करोड़ का करती नजर आई।
पर यह एक एडवेंचर फैंटेसी फिल्म हैं और बच्चों को यह फिल्म काफी पसंद आई हैं, तो अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ इंटरटेनिंग दिखाना चाहते हैं तो यह फिल्म उनको काफी पसंद आएगी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
V







