Beast Game OTT Release Date: स्क्विड गेम से पहले इस दिन देखे बीस्ट गेम का बड़ा धमाका

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 3:02 PM (IST)
beast game OTT release DATE

साल के अंत में स्क्विड गेम के साथ एक और शो प्राइम वीडियो पर 26 दिसंबर से पहले रिलीज किया जाने वाला है। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की ‘बीस्ट गेम्स’।

मिस्टर बीस्ट ने स्क्विड गेम के कॉन्सेप्ट से प्रेरित होकर एक गेम सीरीज बनाई थी और उनकी इस वीडियो को अब तक 693 मिलियन लोगों ने देखा है और इस वीडियो पर अभी तक 19 मिलियन के लाइक हैं।

मिस्टर बीस्ट की इसी सफलता को देखते हुए प्राइम वीडियो ने मिस्टर बीस्ट को हायर कर लिया था और इनका एक बिग बजट की सीरीज बनाने का मौका दिया था। और अब वह बिग बजट सीरीज स्क्विड गेम के एक हफ्ते पहले अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है।

इसके ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह सीरीज काफी प्रभावशाली होने वाली है। इस शो में जो आपको गेम देखने को मिलेंगे वह रियल लाइफ से इंस्पायर होंगे।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिलेगी हिंदी में देखने को यह सीरीज

बीस्ट गेम्स, जिसमें 1000 प्लेयर होने वाले हैं, 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है। शो आपको इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी 19 दिसंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता दिखाई देगा। तो अगर आप मिस्टर बीस्ट के फैन हैं तब आप इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम पर जाकर 19 दिसंबर से शो को देख सकते हैं।

बीस्ट गेम्स के साथ जुड़ी कंट्रोवर्सी

मिस्टर बीस्ट के इस गेम शो पर पहले ही बहुत सारे मुकदमे चलाए जा चुके हैं। मिस्टर बीस्ट ने इस गेम शो के लिए अमेजॉन प्राइम से मल्टी मिलियन डॉलर की एक डील साइन की है। इस सीरीज में उनके यूट्यूब पर दिखाए गए गेम की तरह ही गेम दिखाए जाने वाले हैं, जिसमें हर गेम को जीतने वाले को एक निश्चित राशि दी जाएगी।

जब यह शो शूट होने के बाद अपनी पोस्ट प्रोडक्शन में पहुंचा तो इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट ने इस पर केस किया कि उनके साथ बहुत सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट किए गए और शो के दौरान उनको बहुत सारी मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं।

शो में इन लोगों से इतना खराब बर्ताव किया गया कि कुछ कंटेस्टेंट को हॉस्पिटल में भी जाना पड़ा। कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि जब इस बात की सूचना मिस्टर बीस्ट के मैनेजर को दी गई तो उन्होंने इसको नजरअंदाज कर दिया।

कैसे बने मिस्टर बीस्ट दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर

मिस्टर बीस्ट यूट्यूब के सीईओ से भी ज्यादा पैसा कमाते हैं। मिस्टर बीस्ट इस समय के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं जिनको सोशल मीडिया पर आप मिस्टर बीस्ट के नाम से जानते हैं, इनका असल नाम जिमी डोनाल्डसन है। यह एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं।

2007 में इनके मां-बाप का तलाक हो जाता है और जिमी और उनका भाई अपनी मां के साथ रहने लगते हैं। जिमी का पढ़ाई में इंटरेस्ट नहीं था, इनका इंटरेस्ट यूट्यूब पर बन चुका था। उस समय यूट्यूब के वीडियो की शुरुआत हो रही थी। महज 13 साल की उम्र में सन 2012 में अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट किया।

मिस्टर बीस्ट की गेमिंग वीडियो धीरे-धीरे पॉपुलर होने लगीं और इसी तरह से इनके सब्सक्राइबर में भी ग्रोथ देखी जाने लगी। आज मिस्टर बीस्ट के 333 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

इस सफलता को पाने में मिस्टर बीस्ट को कई साल का लंबा वक्त लगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ghaati Trailer: बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का क्या फिर से धमाल मचाएंगी,घाटी के साथ।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment