इन बेस्ट वेब सीरीज को देख कर आपको मिलेगा एंटरटेनमेंट का खज़ाना

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:20 PM (IST)
Best Rating Hindi Web Series You Must Watch

Best Rating Hindi Web Series You Must Watch:फिल्मों के शौक़ीन लोगों के लिए वेब सीरीज किसी खज़ाने से कम नहीं है। इन सीरीज को देखना फिल्म प्रेमियों को एक अलग लेवल का सुकून देता है और फिर जब ये कहानियाँ अब तक की रिलीज होने वाली बेस्ट रेटिंग कहानियाँ हों तो फिर क्या कहना। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी वेब सीरीज के नाम बताने वाले है जिनको देखकर आपको एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट मिलने वाला है क्यूंकि ये कहानियाँ अलग अलग प्लॉट पर बेस होने वाली है लेकिन सबकी सब बहुत ही इंटरेस्टिंग।इन सीरीज को देखर आपको क्राइम थ्रीलर सस्पेंस का एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस होने वाला है।तो आइये जानते है इन बेस्ट रेटिंग सीरीज के बारे में जिन्हें आप ott प्लेटफार्म पर बिलकुल फ्री में देख सकते है।

लुटेरे

लुटेरे एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें आपको एक्शन और थ्रीलर उस लेवल का देखने को मिलेगा जो आपने शायद पहले एक्सपीरियंस न किया हो। इस सीरीज की कहानी सोमालियन पाइरेट्स पर आधारित होने वाली है जो एक शिप पर हमला कर देते है और इस शिप पर जो भी लोग मौजूद है उन्हें सीरीज का हीरो कैसे बचा पायेगा ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को ज़रूर देखना चाहिए जो आपको डिज्नी + हॉटस्टार पर hindi लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगी।

अदृश्यम (अनविजीबल हीरो)

ये सीरीज एक बहुत ही इंटरेस्टिंग कहानी के साथ आगे बढ़ती है जिसमें दो ऐसे हीरो दिखाए गए है जो गुप्त रूप से काम करते है। सीरीज के मुख्य कलाकार दिव्यांका और एजाज़ खान है हो अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे है जिन्हें एक टेररिस्ट का पता लगाना है लेकिन साथ ही साथ दिखावटी जिंदगी में एक डिपार्टमेंट स्टोर में काम कर रहे होते है। तो कैसे ये लोग अपने मिशन कोनपुरा करेंगे ये जानने के लिए आपको ये सीरीज सोनी लिव के प्लेटफार्म पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी जिसे देखकर आपको थ्रीलर एक्शन और सस्पेंस का अलग एक्सपीरियंस होने वाला है।

हीरामंडी द डायमंड बाजार

नेटफ्लिक्स ओरिजनल सीरीज जिसमें आपको भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय लाहौर के हीरामंडी नाम के रेड लाइट एरिया में रहने वाली तवायफों की जिंदगी के बारे में दिखाया जायेगा।हिंदी लैंग्वेज में ये एक पीरियाडिक ड्रामा होने वाला है जिसमे संजय लीला भंसाली का निर्देशन आपको देखने को मिलेगा। संजय लीला भंसाली की ज़ादातर फिल्मों की तरह उनकी इस पहली सीरीज की कहानी भी वैश्यावृत्ती पर आधारित होने वाली है।
इस सीरीज में आपको मनीषा कोइराला,सोनाक्षी सिन्हा,शर्मिंन सहगल,ऋचा चड्डा,संजीदा शेख आदि का अभिनय देखने को मिलेगा। इसे आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते है।

द ब्रोकेन न्यूज़

ये सीरीज दो ऐसे न्यूज़ चैनल्स पर आधारित है जिनके बीच हमेशा कण्ट्रोवरसी देखने को मिलती है दोनों चैंनल हमेशा एक दूसरे की खिचाई में लगे रहते है। एक चैंनल आवाज भारती नाम का है तो दूसरे का नाम जोश 24/7 है और इन दोनों चैनल्स के बीच की दुश्मनी काफी आगे बढ़ जाती है जिसके दुषपरिणाम काफी घातक होते है।इस सीरीज में आपको थ्रीलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा अगर आप इस सीरीज को एन्जॉय करना चाहते है तो ये आपको जी 5के प्लेटफार्म पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।

रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड

पुलवामा अटैक पर आधारित इस सीरीज की कहानी काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है जिसमें आपको खूब सारे एक्शन थ्रीलर देखने को मिलने वाले है। एक ऐतिहासिक युद्ध की मॉडर्न कहानी के रूप में दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की गयी है जिसके लिए टैलेंटेड कलाकार जैसे जिमी शेरगिल,लारा दत्ता,आशुतोष राणा,ऐलनाज़ नौरोज़ी, आकांक्षा सिंह, मीर सरवर,शाहिद मलिक, जेसन थॉमस जैसे नाम शामिल है। इस वेब सीरीज को आप जिओ सिनेमा पर हिंदी में एन्जॉय कर सकते है।

दिल दोस्ती दिल्लेमा

डायरेक्टर डेबी राव के द्वारा निर्देशित वेब सीरीज जिसमें आपको अनुष्का सेन मुख्य रोल में नज़र आएंगी जो अशमारा का रोल प्ले करने वाली है। अशमारा एक मॉडर्न फैमिली की लड़की दिखाई गयी है जिसके घर में किसी तरह की कोई रोक टोक नहीं होता है। लेकिन किसी वजह से अशमारा को उसकी गलती की सजा देने के लिए उसके ग्रैंड पेरेंट्स के पास भेज दिया जाता है जो पुराने ख्याल के पेरेंट्स दिखाए गए है और वहां जाकर अशमारा की लाइफ सच में किसी सजा से कम नहीं रह जाती है। अब किस प्रकार अशमारा खुद को दादा दादी से दूर लेजा पायेगी जानने के लिए आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर हिंदी में एन्जॉय कर सकते है।

एडल्ट और रोमांस से भरपूर सीरीज,Maxton Hall Review HINDI by filmydrip

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment