सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Written by: Arslan
Publish On: September 15, 2025 11:42 AM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 3 is ruining the success of Singham Again

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म सिंघम अगेन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था, जिसकी तैयारी में निर्देशक रोहित शेट्टी जोर-शोर से लगे हुए थे। 10 साल की मेहनत के बाद सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन रोहित शेट्टी लेकर आ गए हैं, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए केवल अजय देवगन के फैंस ही नहीं, बल्कि और भी कई बड़े कलाकारों के फैंस उत्सुक थे, क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कई बड़े कलाकार जैसे टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं।

इतने बड़े कलाकारों के इस फिल्म में होने से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और ऐसा लग रहा था कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का दिवाला निकलने वाला है, पर हुआ कुछ इसके उलट ही है, जहां भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का कलेक्शन भारी उम्मीद के बाद सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने अपनी फिल्म के पहले ही दिन 35.50 करोड़ रुपये छापे।

सेकंड डे के कलेक्शन की बात करें तो सिंघम अगेन ने 42.50 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया 3 ने 37.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा फर्क नजर नहीं आ रहा है, बल्कि जिस तरह से सिंघम अगेन में कई बड़े कलाकारों की टोली है, वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन अकेले ही सब पर भारी पड़ रहे हैं। हालांकि जिस तरह से सिंघम अगेन में बड़े-बड़े कलाकारों को लिया गया है, तो ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म जवान और पठान जैसी बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी, पर अभी तक फिल्म बस ठीक-ठाक कलेक्शन करती नजर आ रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दिलजीत ने मांगी हाथ जोड़ कर माफी क्यों ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment