Binny And Family Movie:जनरेशन गैप मोटिवेशनल, इंट्रेस्टिंग, इमोशनल कहानी, कॉमेडी के तड़के के साथ

Written by: Arshi
Publish On: October 18, 2024 6:11 PM (IST)
Binny And Family Movie

Binny And Family Movie:फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार जिन्हें खास तौर पर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है,वरुण धवन एक बेहतरीन कलाकार है आप सब इनके नाम से तो परिचित होंगे ही, इनके साथ अब एक और नाम इन्ही के फैमिली मेंबर का बॉलीवुड से जुड़ने जा रहा है

जो आपको इस आने वाली फिल्म बिन्नी एंड फैमिली में नज़र आएंगी।अब ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि ये फ्रेशर एक्ट्रेस बॉलीवुड की दुनिया में अपने पैर जमाने में कामयाब होंगी या नहीं, कैसी है इनकी एक्टिंग अपनी फिल्म को कामयाबी की तरफ ले जाने में कामयाब होंगी और क्या दर्शकों पर अपनी एक्टिंग का जादू चला पाएंगी , इन सब सवालों के जवाब तो आपको इनकी फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेंगे।

Binny And Family Movie
Binny And Family Movie:जनरेशन गैप मोटिवेशनल, इंट्रेस्टिंग, इमोशनल कहानी, कॉमेडी के तड़के के साथ 6

PIC CREDIT INSTAGRAM


आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये है फिल्म की कहानी, रिलीज, कास्ट और ट्रेलर से जुड़ी पूरी जानकारी।

Binny And Family Trailer Review –

दोस्तों 30 अगस्त 2024 को Binny And Family नाम की फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो काफी दिलचस्प है इस फिल्म में आपको ऐज गैपिंग या आप आम भाषा में जनरेशन गैप से समझ सकते है, किस प्रकार आज कल के बच्चों पर हावी है दिखाया गया है।


ट्रेलर की शुरुआत ही फिल्म की लीड फीमेल करैक्टर और साथ में एक क्लासमेट से होती है। इस फिल्म का प्रोडक्शन बालाजी मोशन पिक्चर्स के द्वारा किया गया है जिसे ट्रेलर के शुरुआत में दिखाकर ट्रेलर को इंट्रेस्टिंग बनाया गया है। उसके बाद आपको इस फैमिली में तीन जनरेशन की कहानी देखने को मिलेगी।


एक लड़की जिसका नाम बिन्नी है और वो फ्रीडम पसंद करने वाली लड़की जो खुले माहौल में रहना पसंद करती है अपने माता पिता के साथ लंडन में रह रही है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इंडिया से उसके ग्रैंड पेरेंट्स भी उनके साथ रहने के लिए जाते है ओर इस बिन्नी को रोक टोक का सामना करना पड़ता है।

Binny And Family Movie
Binny And Family Movie:जनरेशन गैप मोटिवेशनल, इंट्रेस्टिंग, इमोशनल कहानी, कॉमेडी के तड़के के साथ 7

PIC CREDIT INSTAGRAM

ट्रेलर में आपको दिखाया गया है कि किस प्रकार आजकल के बच्चों में अपने घर के बड़ों से कम्युनिकेशन न के बराबर होता है और यही वजह है कि ऐज गैप रिश्तों को गाइड करने में कामयाब नहीं हो पता है और आज कल के बच्चे इस जनरेशन गैप (अपने बड़ों को) को अपना दुश्मन समझने लगते है

और यहीं से बच्चों की बर्बादी शुरु हो जाती है।ट्रेलर का रनिंग टाइम थोड़ा जादा है। ट्रेलर को देखते टाइम ऐसा लग रहा था पूरी फिल्म हमारे सामने रख दी गयी है। 2 मिनट 34 सेकंड का ये ट्रेलर फिल्म में क्या होने वाला है क्या कहानी है हमे इस बात का पूरा अंदाजा करा देता है।

Binny And Family Cast

PIC CREDIT INSTAGRAM
Binny And Family Movie:जनरेशन गैप मोटिवेशनल, इंट्रेस्टिंग, इमोशनल कहानी, कॉमेडी के तड़के के साथ 8

PIC CREDIT INSTAGRAM

अंजीनी धवन करेंगी इस फिल्म से डेब्यू –


वरुण धवन के कजिन की बेटी अंजिनी धवन इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है जो फिल्म की मेन करैक्टर होंगी इन्ही के चारों ओर आपको पूरी फिल्म की कहानी घूमती हुई नज़र आयेगी।


इनके इस बॉलीवुड डेब्यू को लोग नेपोटिज्म से जोड़ रहे है लेकिन वरुण धवन इस बात को नकारने र अपनी भतीजी की सपोर्ट में लगे है ओर उन्होंने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस बात को क्लियर भी किया कि वो अपने टैलेंट के दमपर एक्टिंग में आई है अगर भाई भतीजावाद को आगे बढ़ाना होता तो उनके पिता डेविड धवन भी अंजिनी को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते थे।

PIC CREDIT INSTAGRAM
Binny And Family Movie:जनरेशन गैप मोटिवेशनल, इंट्रेस्टिंग, इमोशनल कहानी, कॉमेडी के तड़के के साथ 9

अन्य कलाकार –

राजेश कुमार, चारु शंकर,पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, ताई खान, ध्रुव सिंह, नमन त्रिपाठी आदि।
फिल्म के डायरेक्टर – संजय त्रिपाठी
प्रोडक्शन – बालाजी मोशन पिक्चर्स

Binny And Family Release Date –


फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही आपको फिल्म की रिलीज डेट की कन्फर्मेशन दे दी गयी है अगर आपने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च का पूरा वीडियो देखा है तो बैकग्राउंड में लगे पोस्टर्स पर आपको इस आने वाली फिल्म की रिलीज डेट भी देखने को मिली होगी जो है 20 सितम्बर 2024।आपका इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होगा जब आप इस फिल्म को थिएटर्स में एन्जॉय कर पाएंगे।

Binny And Family Movie Netflix

फिल्म के थिएटर रिलीज के बाद जल्द ही आपको ये फिल्म नवंबर तक ott पर मिल जाएगी जिसके लिए अभी कोई कन्फर्म न्यूज़ सामने नहीं आई है के कौन से ott प्लेटफार्म पर इसे रिलीज किया जायेगा। नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज की जादा उम्मीदें है बाकी जैसे ही कोई कन्फर्मेशन सामने आती है आपके साथ अगले आर्टिकल में शेयर किया जायेगा।

ये भी पढ़े

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनैचुरल फिल्म ‘अद्भुत’ के 6 इंटरेस्टिंग फैक्ट

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment