Blink Movie Review: 50 दिनों सिनेमा घरो में आग लगाने के बाद आगयी PRIME VIDEO पर हिंदी में

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 11:19 PM (IST)
BLINK 2024 MOVIE REVIEW HINDI

ब्लिंक फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि अब ये फिल्म हिंदी में डब होकर अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दी गयी है। जो हिंदी दर्शकों के लिए सोने पे सुहागा से कम नहीं। ब्लिंक एक टाइम ट्रैवल फिल्म है, जिसे साइंस फिक्शन भी कहा जा सकता है। कहानी शुरू होती है अपूर्वा नाम के लड़के से, जो कि अपने एग्जाम में फेल हो गया है, और इस बात को उसने अपने घरवालों से छिपा कर रखा है।

अब वो भारत के एक मध्यम वर्गीय परिवार के लड़के की तरह छोटी-मोटी जॉब के साथ स्ट्रगल कर रहा है। अपूर्वा को एक दिन एक ऐसा इंसान मिलता है, जो इसकी ज़िंदगी को उलट-पुलट कर के रख देता है। तब शुरू होती है एक टाइम ट्रैवल की दुनिया। अब ये टाइम ट्रैवल किस तरह का है, अपूर्वा भूतकाल में जाता है या भविष्यकाल में, इन सब बातों को जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

जो कि अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी। फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 11 मिनट है। अगर इस फिल्म का रिव्यु एक लाइन में किया जाए, तो यह एक डीसेंट वॉच फिल्म है, जो आपके इंटरेस्ट को बनाए रखती है।

पॉज़िटिव पॉइंट

8 करोड़ के छोटे से बजट में बनी यह फिल्म 50 दिन सिनेमाघरों में पूरा करने के बाद प्राइम वीडियो पर 1 मिलियन (एक करोड़) का वॉच टाइम बटोर चुकी है। फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा है। पर इसे ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि ये आउटस्टैंडिंग है। कम बजट में तैयार होकर भी 2 घंटे 11 मिनट तक यह फिल्म आपको होल्ड करके रखती है। जब एक अजनबी इंसान की फिल्म में एंट्री होती है, तब यह फिल्म आपके इंटरेस्ट को एक नंबर ऊपर ले जाती है।

सभी एक्टर्स का काम अच्छा है। फिल्म का दूसरा हिस्सा काफी मज़ेदार है, जो आपको एक अच्छी फीलिंग देने में सफल साबित होता है।

निगेटिव पॉइंट

फिल्म के शुरुआती 15 से 20 मिनट फिल्म उतनी इंटरेस्टिंग नहीं लगती। बस और फिल्मों की तरह ही डायलॉग और बातें आपको देखने को मिलती हैं, पर इसके बाद फिल्म की रफ्तार खरगोश की तरह तेज़ हो जाती है। फिल्म का बजट कम होने के कारण स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स उतने अच्छे नहीं हैं, ये नॉर्मल सी बात है।

फिल्म में एक्शन और गुस्से वाले सीन्स में एक्टर्स की एक्टिंग बेहद खराब है, जिसे देखकर बिल्कुल भी फील नहीं होता कि ये सब रियलिस्टिक तरीके से हो रहा है। प्रोडक्शन वैल्यू कम होने की वजह से ये आपको टीवी सीरियल जैसा भी लग सकता है। फर्स्ट हाफ थोड़ा कमज़ोर है, जिसे देखकर उतना मज़ा नहीं आता।

निष्कर्ष

एक टाइम ट्रैवल के हिसाब से कम बजट में तैयार की गई इस फिल्म को आप अपने टाइम को दे सकते हैं। फिल्म कुछ अच्छे कॉन्सेप्ट्स के साथ मीनिंगफुल कंटेंट दिखाती है। मास मसाला फिल्मों से ये फिल्म कहीं बेहतर है। फिल्म का बीजीएम ठीक-ठाक है, जिसे थोड़ा और इंटरेस्टिंग बनाया जा सकता था। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sookshmadarshini Movie Review: मलयालम इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिल रही हैं जो दर्शकों को अपनी कहानी से भौचक्का कर देती हैं।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment