Bloody Beggar Movie Review: भिखारी कैसे बना करोड़पति ?

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 9:09 PM (IST)
Bloody Beggar Movie Review

तमिल सिनेमा इंडस्ट्री की ओर से एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘ब्लडी बेगर’ है। इस फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह ड्रामा और कॉमेडी कैटेगरी में आती है।

कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक भिखारी की ज़िंदगी से शुरू होती है, जिसका किरदार मशहूर तमिल एक्टर ‘कविन’ ने निभाया है, जिनकी कॉमिक टाइमिंग देखकर आपको मज़ा आने वाला है।

फिल्म की कहानी का फोकस एक भिखारी पर है, जिसकी इच्छा है कि वह बड़े महल में जाकर वहां की जिंदगी का अनुभव करे। इसी अनुभव को प्राप्त करने के लिए वह एक बड़े से महल में घुस जाता है और इस महल की आलीशान जिंदगी देखकर भौचक्का रह जाता है।

इसके बाद कहानी में बहुत सारा ट्विस्ट देखने को मिलता है, साथ ही फिल्म के कॉमिक एलिमेंट इस फिल्म को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाते हैं।

पर अगला ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब महल के असली मालिकों को पता चल जाता है कि उनके महल में कोई अनजान आदमी घुस आया है। अब देखना यह है कि वह भिखारी इस महल में क्या-क्या अनुभव करता है और साथ ही उस महल वाले उसे कैसे पकड़ते हैं, यह सब देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी यह है कि मूवी अपने फर्स्ट हाफ में थोड़ी ज्यादा मनोरंजक दिखाई देती है, तो वहीं इसका सेकंड हाफ थोड़ा स्लो है।

फिल्म की दूसरी कमी यह है कि इसके बाकी किरदारों पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया है और भिखारी के कैरेक्टर पर पूरा फोकस करने की कोशिश की गई है। जिससे यह फिल्म के लिए एक बड़ा डिसएडवांटेज साबित होगा, क्योंकि बाकी किरदार भी उतने ही डेडिकेशन के साथ फिल्म में काम करते नजर आ रहे हैं।

खूबियां

बात करें इस फिल्म की खूबियों की, तो इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस फिल्म की स्टोरी बाकी फिल्मों की स्टोरी से काफी अलग नजर आती है।

जहां आपको एक भिखारी के जीवन को खुलकर दिखाया गया है और उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में कितनी सारी कठिनाइयां आती हैं, इसका भी आप अनुभव कर सकेंगे।

फिल्म की दूसरी खूबी की बात करें, तो फिल्म में कॉमेडी कॉम्बिनेशन काफी अच्छे से दिखाया गया है। वहीं इसके किरदारों की बात करें, तो वह भी काफी मनोरंजक नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको कॉमेडी और ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो आप इसे जरूर रिकमेंड कर सकते हैं। फिल्म आपको बिल्कुल भी निराश नहीं होने देगी।

क्योंकि इस फिल्म की एक बड़ी खूबी यह भी है कि इसमें किसी भी प्रकार का एडल्ट एलिमेंट देखने को नहीं मिलता, जिसके कारण आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। वहीं इस फिल्म में कविन के किरदार को काफी ज्यादा अलग तरीके से दिखाया गया है।

जहां एक तरफ आप एक भिखारी के किरदार को देखेंगे, वहीं दूसरी तरफ उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलते हुए दिखाया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

अँधेरी रातो में सून सान राहो पर जुल्म मिटने को एक मसीहा निकलता है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment