सबसे पहले जानते हैं बोगोटा का मतलब क्या है। बोगोटा कोलंबिया की राजधानी के रूप में जाना जाता है।
जो लोग ट्रेवल के लिए कोलंबिया जाते हैं वह एक बार बोगोटा सिटी घूमने ज़रूर निकलते हैं। इसी शहर के नाम पर बनी बोगोटा सिटी ऑफ द लॉस्ट मूवी जिसका मतलब है खोए हुए लोगों का शहर, ये कोरियन फिल्म 2024 में कोरियन के साथ स्पेनिश भाषा में रिलीज़ की गई थी।
एक घंटा अड़तालीस मिनट की इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया। बहुत इंतज़ार के बाद अब इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध करा दिया गया है। आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म,शायद हमारा यह आर्टिकल बोगोटा को देखने में आपकी थोड़ी मदद करें।
कहानी
कहानी ‘सॉन्ग जोंग-की’ पर आधारित है जो कि कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता है दुनिया भर में सॉन्ग जोंग-की बहुत फैन फॉलोइंग है। कहानी को वर्ष 1997 में पेश किया गया है।
जब कोरिया अस्त-व्यस्त था राष्ट्रपति के चुनाव हुए थे और इन चुनाव में किम डे-जुंग ने जीत हासिल की थी दिन पर दिन कोरियन पैसा गिर रहा था मज़दूरों से ज़्यादा काम लिया जाने लगा था इसके लिए मज़दूरों ने हड़ताल की तो उन्हें जान से मारने की सज़ा सुनाना शुरू कर दिया गया था।
बहुत से लोगों ने देश छोड़ा एक अच्छे जीवन के लिए Song Joong-ki भी अपने माँ-बाप के साथ कोलंबिया चला जाता है कोलंबिया के हालात भी कुछ ठीक नहीं हैं।
थोड़ी बहुत मुश्किलों के बाद इन्हें काम मिल जाता है। सब कुछ ठीक चल रहा है वर्ष 2000 की शुरुआत होती है। अंडरवियर के एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के इनलीगल काम की वजह से Song Joong-ki को जेल भी हो जाती है।
कहानी एक रात उस वक़्त मोड़ लेती है जब Song Joong-ki के बॉस इससे बोलते हैं कि यहाँ गधों की तरह मेहनत करने से कुछ नहीं होगा बड़ा बनना है तो बड़ा करना भी होगा।
धीरे-धीरे Song Joong-ki अपनी स्मगलिंग का कारोबार बढ़ाने लगा। कोलंबियन स्मगलिंग करके कोरिया से सामान ला रहे थे वहीं दूसरी ओर कोरियन कोलंबियन से काला धन अपने देश में भेज रहे थे। अब Song Joong-ki की ये जर्नी किस तरह से आगे बढ़ती है
एक लड़का हालातों से लड़ता हुआ एक नए देश में किस तरह से अपने आप को साबित करके ज़ीरो से हीरो बनता है यही सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
पॉज़िटिव पॉइंट
बोगोटा का स्क्रीनप्ले बहुत टाइट है जो शुरू से लेकर अंत तक हमें खुद से बाँधने में कामयाब रहता है। वैसे तो इस तरह की फिल्में हम पहले भी बहुत बार देख चुके हैं पर जिस तरह से सिनेमैटोग्राफी के माध्यम से कहानी आगे की ओर बढ़ती दिखाई देती है वह देखना काफ़ी दिलचस्प रहता है।
Song Joong-ki के बारे में कहा जाए तो कोई ऐसे ही सुपरस्टार नहीं बनता ,इनकी एक्टिंग देख कर कोई भी इनका फैन हो सकता है। कहानी अपने इंटरेस्टिंग और एंगेजिंग सीन की वजह से कहीं से भी बोर नहीं करती। Song Joong-ki के फेस एक्सप्रेशन कमाल के हैं। कहानी कुछ-कुछ हमें 2018 में आई ‘गाना कांग-हो’ की एक कोरियन फिल्म ‘ड्रग किंग’ की याद दिलाती है।
स्टोरी थोड़ी सीरियस है कहीं पर भी कॉमेडी देखने को नहीं मिलती और यह अपने सीरियस वे में ही आगे बढ़ती रहती है जो स्टोरी की लिहाज़ से काफ़ी ठीक भी है ।
पूरी फिल्म देखने के बाद भी जहाँ यह लगता है कि कुछ नया नहीं है वहीं कुछ सीन इसे बिल्कुल नया बना देते हैं। फिल्म के एक सीन की बात करें तो “एक कब्र पर लगी मूर्ति और उसके पास मरा हुआ कुत्ता” देखने पर कुछ सेकंड के लिए आपका दिमाग सोचने लगता है कि निर्माता क्या कहना चाहता है।
निगेटिव पॉइंट
कहानी में कुछ नया नहीं है बहुत से सीन देखे-देखे से लगते हैं थोड़ा और अच्छा किया जा सकता था पर शायद और अच्छा करते तो शायद कहानी बिगड़ जाती।शुरुआत में तो लगता है कि आगे बहुत कुछ अच्छा देखने को मिलेगा पर आगे चलकर वैसा कुछ देखने को मिलता नहीं। कैरेक्टर्स में इमोशन की बहुत कमी दिखाई पड़ती है। फिल्म में बहुत यूनिक चीज़ें देखने को नहीं मिलती।
निष्कर्ष
अगर आप मोटिवेशन के लिए किसी फिल्म को देखना चाहते हैं जो कि एक ऐसे लड़के पर हो जो सब कुछ खो कर दूसरे देश में खुद की एक अपनी पहचान बनाता है तब आप इसे एक बार देख सकते हैं। एडल्ट सीन नहीं हैं। Song Joong-ki के फैन हैं या इनके फैन बनना चाहते हैं तब इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखा जा सकता है आईएमडीबी की ओर से इसे दिए गए हैं 5.4 स्टार फ़िल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं पाँच में से तीन स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Final Destination Bloodlines Trailer: डर और दहशत इतना की आप अपने बाबू शोना को भूल जाओगे।







