कहते हैं कि जब सोशल मीडिया की नजरों में कोई चेहरा आता है, तो उसे पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के कमेंट झेलने पड़ते हैं। ऐसा ही बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ भी होता है, जिन्हें अलग-अलग टैग दिए जाते हैं। ये टैग मीडिया की तरफ से हो सकते हैं या फिर दर्शकों की तरफ से। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की, जिन्हें अलग-अलग टैग मिले हैं।
1. रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। उनकी पहली फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ “बैंड बाजा बारात” थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। रणवीर सिंह को ओवर एनर्जेटिक का टैग दिया गया है। उनके ड्रेसिंग सेंस और व्यवहार का ट्रोलर मजाक बनाते रहते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने बताया है कि रणवीर सिंह बहुत समझदार और गंभीर व्यक्ति हैं, जो उनकी एक अलग साइड है।
2. अनन्या पांडे
अनन्या पांडे, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या को अपने करियर की शुरुआत से ही अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्हें नेपो किड का टैग दिया गया है, क्योंकि उनके बैकग्राउंड की वजह से उन्हें फिल्मों के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। इस वजह से अनन्या को नेपो किड के रूप में देखा जाता है।
3. अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को वर्कोहॉलिक का टैग मिला है। हालांकि यह टैग सकारात्मक होना चाहिए, लेकिन ट्रोलर ने इस टैग के लिए उनकी बहुत आलोचना की है। दरअसल, वर्कोहॉलिक होना अच्छी बात है, लेकिन अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं, जिनमें से कुछ अच्छी होती हैं और बाकी फ्लॉप हो जाती हैं। इस कारण ट्रोलर उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
4. आमिर खान
आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट का पॉजिटिव टैग मिला है। लोगों का मानना है कि आमिर जब भी कोई फिल्म करते हैं, वह परफेक्ट होती है और उनके काम में बहुत ज्यादा परफेक्शन होता है। हालांकि, आमिर खान इस बात से सहमत नहीं हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं परफेक्शन को पसंद नहीं करता, मैं अपने काम में मैजिक ढूंढता हूं। मुझे परफेक्शन नहीं, मैजिक चाहिए।”
5. शाहरुख खान
शाहरुख खान की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें किंग खान का टैग मिला है। हालांकि, शाहरुख खुद को किंग नहीं मानते। वे कहते हैं, “मैं किंग नहीं हूं, मैं असल जिंदगी में बहुत संघर्ष करता हूं।”
6. सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक तरफ भाईजान का टैग मिला है, वहीं दूसरी तरफ उनके अतीत की कुछ गलतियों की वजह से उन्हें बैड बॉय का टैग भी दिया गया है।
7. इमरान हाशमी
जब भी इमरान हाशमी का नाम आता है, लोग उन्हें उनके किसिंग सीन के लिए याद करते हैं। दरअसल, उस समय जब इमरान ने फिल्मों में किसिंग सीन दिए, तब यह बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। उनकी लगभग हर फिल्म में किसिंग सीन होता था, जिसके कारण उन्हें सीरियल किसर का टैग मिला। हालांकि, इमरान अब इस टैग से बाहर निकलना चाहते हैं और उन्होंने अब किसिंग सीन करने से मना कर दिया है।
READ MORE







