बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कई बेहतरीन कलाकारों से भरी हुई है, जिनमें से कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने करियर के बीच में, बिलकुल विक्रांत मैसी की तरह, एक्टिंग को छोड़कर अपने फैंस को शॉक्ड कर दिया है।
फैंस को इस तरह का सदमा देने वाले एक्टर सिर्फ विक्रांत मैसी ही नहीं हैं, बल्कि ऐसे कलाकारों की एक लंबी लिस्ट है, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग को छोड़कर सबको हैरान कर दिया था।
अगर आप फिल्मी दुनिया में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, क्योंकि आज इसमें हम बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जिन्होंने एक कामयाब एक्टर होने के बावजूद अपने करियर के बीचों-बीच एक्टिंग को अलविदा कहकर बॉलीवुड को छोड़ दिया था। आइए जानते हैं उन कलाकारों की लंबी लिस्ट के बारे में।
1- ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार, जिन्हें उनकी एक्टिंग और शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है, अपने समय की एक मशहूर अभिनेत्री रही हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जब से बॉलीवुड के खिलाड़ी से शादी की, उसके बाद से ही एक्टिंग की दुनिया से उनका खेल खत्म हो गया। वह बात अलग है कि अब उनकी पहचान एक लेखिका के रूप में बन चुकी है, जिसके साथ वो अक्षय कुमार की फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम भी कर रही हैं।
2- ईशा कोप्पिकर
फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन कलाकार के रूप में एंट्री करने के बाद, इस एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं, जिसके बाद उनकी खूबसूरती और टैलेंट की वजह से फैंस की एक लंबी लिस्ट तैयार हो गई थी।
आपको बता दें, इस एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 2011 में आई थी, और अगर बात करें उनकी पहली फिल्म की, तो 1997 में साउथ की एक फिल्म से शुरुआत की थी, उसके बाद साल 2000 में ‘फिजा’ जैसी फिल्म में काम किया था। लगभग 14 साल तक फिल्मी दुनिया में काम करने के बाद इन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया था। इसके बाद अब इनका नाम राजनीति से जुड़ चुका है।
3- मुकेश खन्ना
आप चाहे जिस ऐज ग्रुप से हों, लेकिन आप सबको शक्तिमान तो याद ही होगा, और आपको बता दें, शक्तिमान का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने लंबे समय तक बॉलीवुड के लिए कई फिल्में की हैं, जिनमें उनकी शानदार एक्टिंग का प्रमाण मिलता है।
अपने करियर के शीर्ष पर एक्टिंग छोड़ने की वजह मुकेश खन्ना के कुछ विवादित बयान रहे हैं। हालांकि, जो खबर सामने आ रही है, उसके अनुसार एक बार फिर से बच्चों के चहेते शक्तिमान के सीजन 2 में आपको मुकेश खन्ना जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ सकते हैं।
4- सना खान
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ डेब्यू करने के बाद, सना खान के फैंस की एक लंबी लिस्ट तैयार हो गई थी। लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के कायल थे। लेकिन कुछ ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम कमाने के बाद, सना खान ने एक्टिंग को अलविदा कहकर खुद को मैरिड लाइफ और धार्मिक गतिविधियों में बिजी कर लिया।
5- जायरा वसीम
फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट, की ‘दंगल’ फिल्म का नाम तो आप सबको याद होगा, और उस फिल्म की एक्ट्रेस, जिन्होंने आमिर खान की दो बेटियों का रोल किया था, वह भी आप सबको याद होगी। उन्हीं में से बड़ी बेटी का रोल करने वाली जायरा वसीम ने भी अपने करियर के बीच में एक्टिंग को छोड़कर अपने फैंस को हैरान कर दिया।
6- असिन
फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन कलाकार असिन, जिनका नाम जाने-माने कलाकारों के साथ हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है। असिन फिल्म इंडस्ट्री की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने आमिर खान के साथ ‘गजनी’, सलमान खान के साथ ‘रेडी’, अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 2’ जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। इन्होंने भी अपनी शादी के बाद से ही एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया था।
7- तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता, जिनका नाम सुनते ही आपके दिमाग में ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्म आ जाती है। यह भी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उससे पहले इन्होंने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था।
तनुश्री दत्ता फिल्म इंडस्ट्री की वह कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर के बीचों-बीच एक्टिंग को अलविदा कहकर फैंस को शॉक्ड कर दिया था।
READ MORE







