2 घंटे 29 मिनट की तमिल फिल्म ‘बोतल राधा’ को आज 24 जनवरी 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है, जिसका जॉनर कॉमेडी और जेल ड्रामा की कैटेगरी के अंतर्गत आता है।
फिल्म का निर्देशन ‘धिनाकरण शिवलिंगम’ ने किया है, जिनके डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म है। कहानी का मुख्य किरदार गुरु सोमा सुंदरम ने निभाया है, जिनके साथ ‘संचना नटराजन’ वाइफ के रूप में नजर आती हैं। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से शराब की लत और इसका सेवन करने के कारण होने वाली परेशानियों को दर्शाती है। आईए जानते हैं फिल्म के बारे में और करते हैं इसका फुल रिव्यू।
स्टोरी रिव्यू
फिल्म की कहानी मुख्य रूप से राधा मणि (गुरु सोमा सुंदरम) के कैरेक्टर पर आधारित है, जो पेशे से एक फोरमैन है, पर शराब की लत होने के कारण ना तो वह ठीक से अपनी नौकरी पर फोकस कर पाता है और ना ही अपने बीवी और बच्चे पर। हद तो तब पार हो जाती है,
जब यह लत राधामणि को दूसरों से उधार पैसे लेने पर मजबूर कर देती है “कर्ज बढ़ता चला जाता है साथ ही परिवार की परेशानियां भी” जिससे तंग होकर राधा की वाइफ उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में भरती कर देती है, जहां की जिंदगी बाहरी दुनिया से बिल्कुल ही अलग है।
अब राधा को इस शराब मुक्ति केंद्र ‘राधा वर्ल्ड शेल्टर’ में कुछ दिन रहना होगा। कैसे राधा अपनी शराब की लत को छोड़ पाता है या फिर इस नशे के दलदल में और भी ज्यादा धंसता चला जाता है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी बोतल राधा।
पॉजिटिव प्वाइंट
फिल्म की कहानी जिस तरह से एक शराबी इंसान की जिंदगी को हमारे सामने रखती है वह देखने में काफी रियल्टी के नजदीक है, फिर चाहे वह शराब पीकर गिरना हो या फिर परिवार को दुख देना। सभी चीजें एकदम असली फील होती हैं। फिल्म अपनी सीरियस कहानी के साथ-साथ कॉमेडी पृष्ठभूमि पर भी रची गई है, जिसमें आपको कई मनोरंजित करने वाले दृश्य भी नजर आते हैं।
नेगेटिव पॉइंट
फिल्म में बहुत सारी अच्छी चीजें होने के बावजूद भी कई सारी कमियां नजर आती हैं, जिनमें इसकी कहानी है जो कभी-कभी भटकती हुई सी नजर आती है। वहीं दूसरी ओर नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद कई जरूरी किरदारों को भी अच्छे से इंट्रोड्यूस नहीं कराया जाता, जोकि फिल्म की एक बड़ी कमी है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप असली सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो बोतल राधा को रिकमेंड कर सकते हैं, यह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। इसकी कहानी हो या फिर कैरक्टर्स सभी आपको भरपूर मनोरंजन प्रदान करेंगे।
हालांकि फिलहाल इस फिल्म को सिर्फ तमिल और मलयालम भाषा में ही रिलीज किया गया है, पर आने वाले समय में हमें यह मूवी अमेज़न प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हिंदी भाषा में देखने को मिल सकती है। IMDb की ओर से मिली है 7.5 की रेटिंग।
फिल्मीड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं 5/⭐ ⭐।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Grafted Hindi Review: जानिए एक घिनौनी और डिस्टर्बिंग फिल्म के बारे में







