कहानी
फिल्म की कहानी ‘रॉयस’ (कुंचाको बोबन) और ‘रीथु’ (ज्योतिमयी) की कहानी पर आधारित है, जो कि एक शादीशुदा जोड़ा है। उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, और हंसी-खुशी ये दोनों जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे।
तभी एक दिन रीथु एक दर्दनाक एक्सीडेंट की शिकार हो जाती है, जिसमें किसी की जान तो नहीं जाती, लेकिन शुरुआती उपचार के बाद यह पता चलता है कि रीथु एक भयानक बीमारी के चपेट में आ चुकी है, जिससे इंसान किसी चीज को याद नहीं रख पाता, चाहे वह उसके घर की लोकेशन हो या फिर उसके पति या बच्चों के नाम।
इस बीमारी से ग्रस्त पेशेंट छोटी से छोटी और बड़ी-बड़ी चीजों को मिनटों में भूल जाता है। कहानी में आगे एंट्री होती है ‘डेविड कोशी’ (फहद फाजिल) की, जो कि एक पुलिस इंस्पेक्टर है और एक लड़की के मिसिंग केस के सिलसिले में रीथु से पूछताछ करता है।
लेकिन जैसा कि रीथु को भूलने की बीमारी है, जिसके कारण रीथु डेविड को कुछ भी जानकारी नहीं दे पाती। फिल्म की आगे की कहानी में बहुत से ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिन्हें जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि आपके नजदीकी सिनेमाघर में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी सपोर्टिव है, जिससे इसके हर एक सीन में गजब की पकड़ महसूस होती है। बात करें इसके सिनेमैटोग्राफी की, तो ये ‘अनेंड सी चंद्रन’ ने की है, जो कि लाजवाब है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नजर नहीं आती।
खामियां
मूवी की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी है, जो कि काफी धीमी चलती है, जिसके कारण थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है। हालांकि, फिल्म में “भूलने का एंगल” जोड़ा गया है, जो कि इसकी कहानी को पूरी तरह से संभाल लेता है। स्टोरी में पुलिस इन्वेस्टिगेशन की कड़ी काफी कमजोर नजर आई है, जिसे और भी ज्यादा थ्रिलिंग बनाया जा सकता था।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको पुलिस इन्वेस्टिगेशन फिल्में देखना पसंद है, तो आप इसे बेझिझक रिकमेंड कर सकते हैं, जो कि आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। फिल्म पूरी तरह से नीट एंड क्लीन है, इसमें किसी भी प्रकार का वल्गर तत्व नहीं दिखाया गया है, जिसके कारण आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ इंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
18 अक्टूबर 2024 में आने वाली फिल्में और वेब सीरीज”15 Upcoming Web Series 18 October 2024







