Boundless 2024 Netflix Review: पुलिस ऑफिसर जो खुद को ही गोली मार लेता है,क्या इसके पीछे का राज़?

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 5:22 PM (IST)
Boundless review in Hindi 2024

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘बाउंडलेस’ है। बात करें फिल्म के जॉनर की, तो यह थ्रिलर और क्राइम की कैटेगरी में आता है। जिसकी लंबाई 2 घंटे 2 मिनट की है। बात करें इसके निर्देशन की, तो इसे ‘ओले क्रिश्चियन मैडसेन’ ने किया है।

जिन्होंने इससे पहले साल 2014 में आई फिल्म ‘इटसी बिट्सी’ का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी एक रिटायर होने वाले पुलिस ऑफिसर की है, जो अपने फेयरवेल के दौरान खुद को गोली मार लेता है।

कहानी

फिल्म की स्टोरी ‘क्रिस्टेन’ (पीटर माईगिंद) की है, जो एक रिटायर पुलिस ऑफिसर है। जो अपने रिटायरमेंट का जश्न मनाने के लिए एक फेयरवेल पार्टी रखते हैं। जिसमें वे खुद को गोली मार लेते हैं। लेकिन गोली चलाने से पहले वे अपने हाथ पर ‘कार्ल मोरक’ (उलरिच थॉमसन) का नाम लिखकर कैमरे के सामने दिखाते हैं और खुद को गोली मार लेते हैं। जिसमें बक नाम के ऑफिसर को इस इन्वेस्टिगेशन के लिए लाया जाता है, जिसके तार इन दोनों की बीती जिंदगी के एक केस, जो कि ‘अल्बर्ट्स नाइटर’ का था, उससे जुड़े हुए लगते हैं।

फिल्म की कहानी आगे का फोकस इन्वेस्टिगेशन पर करती है, जिसमें और भी बहुत से सस्पेक्ट निकलकर सामने आते हैं, जिनमें से एक मुख्य सस्पेक्ट ‘स्पिरिचुअल’ लीडर ‘असद’ है।

केस में बहुत सारे नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं, जिसमें अंत में हमें यह पता चल पाता है कि क्रिस्टेन की मौत का असली जिम्मेदार कौन था और क्यों उसने खुद को गोली मारी? आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

मूवी का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी बढ़िया है, जो इसके थीम को पूरी तरह से सपोर्ट करता है। बात करें इसकी सिनेमैटोग्राफी की, तो यह भी लाजवाब है, जिसमें सभी यूनिक कैमरा एंगल्स का उपयोग किया गया है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी लंबाई है, जो काफी ज्यादा है। जिसे एडिटिंग करने के दौरान कम किया जाना था। फिल्म की दूसरी बड़ी कमी इसकी पेसिंग है, जो कि काफी स्लो है, कहानी काफी स्लो चलती है, जो देखने में काफी बोरिंग लगती है।

अच्छाइयां

बात करें इस फिल्म की पहली खूबी की, तो इसका कैरेक्टर डेवलपमेंट काफी बढ़िया है, जिससे आप फिल्म के सभी किरदारों से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। बात करें इसकी दूसरी क्वालिटी की, तो वह फिल्म का सस्पेंस है, जो कि अंत तक अच्छे से बना रहता है। फिल्म की तीसरी बड़ी खूबी इसकी शूटिंग लोकेशंस हैं, जो कि इसके सभी सीन्स में काफी खूबसूरत दिखती हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको स्लो स्टोरी बिल्डअप होने वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को जरूर रिकमेंड कर सकते हैं, जिसमें थ्रिलर का हैवी डोज देखने को मिलेगा, जो आपको मनोरंजक महसूस कराने के लिए काफी है। फिल्म को ओरिजिनल हिंदी डबिंग में कन्वर्ट किया गया है, जिसके कारण आपको इसकी हिंदी डबिंग में किसी भी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Secret Agent Tamil Movie Review: खुद सीक्रेट एजेंट को बनना पड़ा एक सीक्रेट, देखिये स्पाई थ्रीलर फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment