Bullet Train Explosion,बुलेट ट्रेन में लगा बम क्या होगा अगर रुकी ट्रेन

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 12:23 AM (IST)
Bullet Train Explosion Netflix 23 april 2025

बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन जो की एक आगामी जापानी एक्शन थ्रिलर नेटफ्लिक्स फिल्म है। शिन गॉडज़िला,अटैक ऑन टाइटन,शिन अल्ट्रामैन, जैसी सुपर हिट फिल्मे बनाने वाले निर्देशक शिंजी हिगुची के द्वारा इसका निर्देशन किया गया है।

1975 में जुन्या सातो के निर्देशन में बनी एक फिल्म बुलेट ट्रेन की यह सीक्वल है। बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन को नेटफ्लिक्स पर 23 अप्रैल 2025 से रिलीज़ किया जाना है अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है के इसे हिंदी में उपलब्ध करवाया जायेगा या नहीं।

बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन के मुख्य कलाकार

त्सुयोशी कुसानागी बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन में कज़ुया ताकाइची नाम से मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे। त्सुयोशी कुसानागी अपनी फिल्म मिडनाइट स्वान से सुर्खियों में आये थे इसी फिल्म से यह लोगो में अपनी एक नयी पहचान बना सके। जहा पर त्सुयोशी कुसानागी एक ट्रांसजेंडर नागिसा की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए इन्हे पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड मिले है।

बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन की कहानी

त्सुयोशी कुसानागी बुलेट ट्रेन के क्रू के रूप में दिखाई दे रहे है यह अपने इस रोल में बहुत कॉंफिडेंट दिख रहे है। कहानी में जब बुलेट ट्रेन अपने सफर की शुरुवात करती है तब पता लगता है के इसमें एक बम लगा हुआ है और अगर इस ट्रेन की रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हुई तो ट्रेन में लगा बम फट जायेगा। इस बम को डिफ्यूज करने के लिए सामने से आतंकवादियों के द्वारा 100 बिलियन जापानी येन मांगे जाते है जो की भारतीय रूपये में अगर देखे तो बनते है 55 अरब रुपये।

अब लोगो की ज़िंदगी बचाने और आतंकवादियों की बात मानने में सरकार क्या फैसला लेती है यही सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा त्सुयोशी कुसानागी अपने तेज़ दिमाग की मदद से ऐसा क्या करते है के ट्रेन भी रुक जाती है और पैसे भी नहीं देने होते बम भी नहीं फटता यह सब कुछ हमें 23 अप्रेल को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।

असल बुलेट ट्रेन में हुई शूटिंग

फिल्म के काफी हिस्से असल बुलेट ट्रेन में शूट किये गए है जिसके लिए मेकर का ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने बहुत सहयोग किया। यही वजह है कि इसके हर एक सीन असल दिखाई दे रहे है ऐसा नहीं है के वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं हुआ वीएफएक्स और सीजीआई का इस्तेमाल बहुत बड़े लेवल पर किया गया है। पर साथ ही फिल्म को रियलिस्टिक वे में प्रजेंट करने के लिए जितना हो सकता था उतनी फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर ही की गयी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

V

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment