आगयी अनन्या पाण्डेय की हॉलीवुड की सस्ती कॉपी लेकिन पॉजिटिव मैसेज वाली स्टोरी

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Call Me Bae Review In Hindi

Call Me Bae Review In Hindi:अमेज़न प्राइम पर एक सीरीज आने वाली है जिसका नाम है कॉल मी बै, इस सीरीज मे आपको अनन्या पाण्डेय जैसी न्यू कमर देखने को मिलेंगी। एक बेहतरीन एक्ट्रेस जो बाय लुक भी काफी खूबसूरत है

लेकिन इनकी इस आने वाली सीरीज को ट्रेलर और टीज़र रिलीज के बाद आखिर क्यों इतने सारे ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है और बहुत जल्द हमे ये भी पता चल जायेगा कि क्या सच मे ये कॉमेडी ड्रामा ट्रोलिंग के लायक है या फिर इसमें कुछ खास है।

आइये जानते है आने वाली इस सीरीज से जुड़ी कुछ बातें –

कास्ट ऑफ Call Me Bae

कलाकार – अनन्या पाण्डेय, विहान समत, वरुण सूद, गुरफतेह पीरज़ादा, वीर दास, निहारिका दत्त, मिनी माथुर, लिसा मिश्रा, मुस्कान जाफरी, दीक्षा जुनेजा आदि

डायरेक्टर – कोलिन डी कुन्हा

राइटर – समीना मोटलेकर, इशिता मोइत्रा, रोहित नायर

प्रोडूसर – इशिता मोइत्रा

एग्जिक्यूटिव प्रोडूसर – करण जौहर, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा

प्रोडक्शन कम्पनी – धर्माटिक एंटरटेनमेंट

3 OmBzX Jxr transformed 1
आगयी अनन्या पाण्डेय की हॉलीवुड की सस्ती कॉपी लेकिन पॉजिटिव मैसेज वाली स्टोरी 4

PIC CREDIT IMDB

Call Me Bae स्टोरी –
इस सीरीज की कहानी आपको मेन करैक्टर अनन्या पाण्डेय के चारों तरफ ही घूमती हुई नज़र आयेगी जो पहले तो बहुत अमीर होती है लेकिन बाद मे किसी वजह से गरीब हो जाती है तो इस सब को वो किस तरह मैनेज करेगी इसी पर आधारित है इस आने वाली सीरीज की स्टोरी।जिसमें आपको खूब सारी कॉमेडी मिलने वाली है।

Call Me Bae क्यों हो रही है ट्रोल?
कहानी आपको ऐसे सुनने मे तो बहुत जादा इंट्रेस्टिंग लगेगी और अगर इस कहानी पर सच मे अच्छे तरीके से काम किया जाता तो ये सीरीज बेस्ट सीरीज मे अपना नाम ज़रूर शामिल करवा सकती थी लेकिन जिस तरह से इस कहानी को Call Me Bae मे रिप्रेजेंट किया गया है तो हमे ऐसा ही लग रहा है कि मेकर्स के हाँथ ट्रोलिंग के आलावा और कुछ नहीं आने वाला।

Call Me Bae Review In Hindi:
आगयी अनन्या पाण्डेय की हॉलीवुड की सस्ती कॉपी लेकिन पॉजिटिव मैसेज वाली स्टोरी 5

PIC CREDIT IMDB

एक्टर्स की ओवर एक्टिंग –
अभी तक जो भी इस सीरीज का ट्रेलर या फिर टीज़र सामने आया है उसमे हमे जो दिखा है वो है सिर्फ और सिर्फ एक्टर्स की ओवर एक्टिंग फिर वो चाहे अनन्या पाण्डेय हो या फिर वीरदास जैसे कलाकार जिन्होंने पहले कई बेहतरीन फिल्मों मे अपना बेहतरीन अभिनय दिया है

जैसे – देल्ही बेली, बदमाश कम्पनी, गो गॉन गोवा जैसी फिल्मों मे सपोर्टिंग रोल और कई कॉमेडी शो भी किये है लेकिन इस सीरीज मे जिस तरह का करैक्टर उन्होंने प्ले किया है लोगों के इंट्रेस्ट को बिलकुल भी अपनी तरफ नहीं खींच पा रहे है।

अनन्या पाण्डेय जो एक न्यू कमर होने के बाद भी अपनी फिल्मों और शोज से दर्शकों के दिलों मे अपनी जगह बना चुकी थी इस शो को करने के बाद उनकी इस जगह को बड़ा खतरा है जो छिन सकती है। जिस तरह का रोल एक्टिंग इस अभिनेत्री ने की है वो आपकी समझ के बिलकुल बाहर होने वाला है।

उन्होंने पहले कई बेस्ट फ़िल्में की है उनकी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और पति पत्नि और वो मे अच्छी एक्टिंग के लिए उन्हें अवार्ड भी मिले है।इन्होंने दो शोज भी किये है गहराइयाँ और खो गए हम कहाँ जिसमें इन्हें खूब पसंद किया गया लेकिन इस शो मे जैसा किरदार और एक्टिंग इन्होने की है ऐसा लगता है अब ये राम के भरोसे है।

क्यों देखें इस शो को?
अगर आप अनन्या पाण्डेय के फैन है और आप उनकी एक्टिंग देखना पसंद करते है चाहे वो जिस लेवल की हो तो आप इस फिल्म को देख सकते है।

फिल्म का पॉजिटिव व्यू –
इस शो को उसकी बाकी कमियों को नज़रअंदाज़ करते हुए पॉजिटिव व्यू के साथ देख सकते है। फिल्म की स्टोरी जिस तरह की है बे ( अनन्या पाण्डे )को फील होता है कि उसकी असली ताकत या फिर पूंजी उसके पैसे और हीरे न होकर उसकी स्टाइल और उसका तेज़ चलने वाला दिमाग है जिसकी वजह से वो दिवालिया होने के बाद भी जो खुद कभी लाइम लाइट हुआ करती थी एक न्यूज़ चैंनल के लिए काम करती है और अपनी लाइफ को मैनेज करती है।


तो आप इस शो को एक बार देख सकते है जिसके टोटल 8 एपिसोड है और इस शो को 6 सितम्बर 2024 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया जायेगा।

READ MORE

Hit: The 3rd Case तीसरे केस में “क्या नानी बनायेगे नया रिकॉर्ड” जानिए कुछ सीक्रेट

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment