Carry On Movie Review: 13 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई एक शानदार अमेरिकी फिल्म, अब हिंदी डब में भी उपलब्ध

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 1:18 PM (IST)
Carry On Movie Review

13 दिसंबर 2024 को इंग्लिश लैंग्वेज की एक अमेरिकी फिल्म थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है, जो आपको हिंदी डब में भी देखने को मिल जाएगी, और इसकी हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है।

फिल्म का रनिंग टाइम लगभग 1 घंटा 59 मिनट का है, जिसमें आपको पूरी स्टोरी का पता चल जाएगा। यह एक अमेरिकी फिल्म है, जिसकी शूटिंग अमेरिका के एक बहुत ही खूबसूरत शहर न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में की गई है। फिल्म की कहानी एक्शन, थ्रिलर, मिस्ट्री, और सस्पेंस से भरी हुई है, जो आपको एकदम थ्रिलिंग अनुभव देने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं जौमे कोलेट-सेरा, और फिल्म की कहानी लिखी है टी.जे. फिक्समैन और माइकल ग्रीन ने।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी अमेरिका के एक हवाई अड्डे से शुरू होती है, जहां क्रिसमस के मौके पर एक अलग तरह की धूमधाम देखने को मिलती है। क्रिसमस ईव पर बहुत सारे पैसेंजर्स का आवागमन इस हवाई अड्डे पर रहता है। फिल्म का मुख्य किरदार एथन कोपॉक (टैरन एजर्टन) आपको इसी हवाई अड्डे पर देखने को मिलेगा, जो एक सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम करता है।

फिल्म के इस मुख्य किरदार की जिंदगी में बहुत सारी उथल-पुथल चल रही होती है, जिसमें उसे अपने करियर से संबंधित जिंदगी और अपनी निजी जिंदगी, जिसमें उसकी एक प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड है, सब कुछ मैनेज करना है। फिल्म का मुख्य किरदार एथन, जिसके लिए उसका करियर और गर्लफ्रेंड ही सब कुछ हैं, इस क्रिसमस ईव पर उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसमें एथन को दोनों के लिए बड़े खतरे और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

एथन, हवाई अड्डे का एक बड़ा सिक्योरिटी ऑफिसर है, जिसे एक रहस्यमयी बैग को फ्लाइट में चढ़ाने का काम किसी बड़े गैंग द्वारा दिया जाता है। अगर एथन उस काम को पूरा कर लेता है, तो सब कुछ ठीक रहता है, और अगर एथन जरा सी भी चालाकी दिखाने की कोशिश करता है, तो उसे अपने करियर और अपनी गर्लफ्रेंड, दोनों से हाथ धोना पड़ेगा।

क्या होगा इस फिल्म में? क्या एथन का करियर और उसकी गर्लफ्रेंड, दोनों सुरक्षित रह पाएंगे? यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसा है कहानी का बिल्ड अप?

फिल्म को देखते समय आपको शुरुआती 10 से 15 मिनट इस फिल्म को धैर्य के साथ देने होंगे, क्योंकि कहानी बिल्ड अप होने में थोड़ा सा समय लेगी। लेकिन उसके बाद, जब आप कहानी से जुड़ जाएंगे, तो अंत तक आप इस फिल्म से बंधे रहेंगे।

फिल्म की कहानी तेज रफ्तार की है, जो आपका ज्यादा समय नहीं लेगी। किरदारों के हिसाब से भी यह फिल्म आपको अच्छी लगेगी, क्योंकि इसमें न तो बहुत ज्यादा किरदार हैं, और न ही इधर-उधर की चीजें डाली गई हैं।

निष्कर्ष

अगर आप परिवार के साथ देखने के लिए एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है, जिसे आपको बहुत ज्यादा उम्मीदों के साथ नहीं देखना है। एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, और मिस्ट्री का मिला-जुला कॉम्बिनेशन आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म को मेरी तरफ से पांच में से तीन स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 रिलीज़ डेट और रोमांचक अपडेट्स

Heretic Movie Review:भगवान बनाम शैतान किसकी होगी जीत जाने पूरा रिव्यू।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment