Cover Versions Review: चौकाने वाली एंडिंग, अन-प्रेडिक्टेबल कहानी, मिस्ट्री का एक अलग डोज़

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 9:55 PM (IST)
Cover Versions Review In Hindi

हॉलीवुड की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, जिसकी इनिशियल रिलीज 2018 में की गई थी, अब यह फिल्म हिंदी डब में रिलीज कर दी गई है। टॉड बर्गर के निर्देशन और सह-लेखन में बनी ये फिल्म एक्शन, सस्पेंस, म्यूजिक और थ्रिलर को रिप्रेजेंट करती है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 26 मिनट का टाइम देना होगा।

10 अप्रैल 2018 को रिलीज की गई इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका के कैलिफोर्निया में की गई है। इसकी कहानी नई तरंग और उत्साह से भरी हुई चार दोस्तों के साथ आगे बढ़ती है। आज इस आर्टिकल में हम हिंदी डब्ड में रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में जानेंगे कि कैसी है यह और क्या यह आपका कीमती समय डिजर्व करती है।

कवर वर्जन फिल्म स्टोरी

फिल्म की कहानी की शुरुआत चार दोस्तों से होती है जो म्यूजिशियन हैं और अलग-अलग फेस्टिवल्स और वेडिंग्स में परफॉर्म करने का काम करते हैं। यह चारों दोस्त अपने एक इवेंट के लिए शहर से बाहर गए हुए होते हैं, जहां कहानी एकदम से नया मोड़ ले लेती है। इवेंट से पहले की रात को सभी लोग मिलकर बहुत ही एनर्जी के साथ इंजॉय करते हैं, जिसमें कुछ मौज-मस्ती के लिए ड्रग्स भी लिए जाते हैं, और कुछ सेक्स से रिलेटेड भी कांड देखने को मिलता है।

फिल्म में एक मर्डर दिखाया गया है, जो उसी होटल में हुआ होता है, जहां यह चारों दोस्त इवेंट के लिए गए होते हैं। इस मर्डर मिस्ट्री में इन चारों दोस्तों को सस्पेक्ट की तरह देखा जाता है, जो मर्डर इवेंट की रात होता है। क्या यह चारों दोस्त इस मर्डर के लिए अपराधी हैं, या फिर कहानी कुछ और बताना चाहती है, यह सब जानने के लिए आपको इस मिस्टीरियस फिल्म को देखना होगा।

कब और कहां देखें यह फिल्म?

इस फिल्म को जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज किया गया है। फिल्म की हिंदी डबिंग डिसेंट है, ना तो बहुत ही बेहतर कहा जा सकता है और ना ही ज्यादा खराब। इस फिल्म को उन दर्शकों के लिए बनाया गया है, जिन्हें फिल्म में एंटरटेनमेंट के सभी एलिमेंट चाहिए होते हैं।

क्यों रिकमेंड की जाती है यह फिल्म?

अगर आप उस ऑडियंस में आते हैं, जिन्हें थोड़ी तड़क-भड़क वाली फिल्में देखना पसंद है, जिसमें एंटरटेनमेंट के नाम पर सभी एलिमेंट देखने को मिले, जैसे मस्ती, धूम-धड़ाका, म्यूजिक, नाच-गाना, थोड़ा ड्रिंकिंग, स्मोकिंग और एन्जॉयमेंट, तो ये शो आपको पूरा मजा देगा। अगर आपका जीवन खूब सारे तनाव से भरा हुआ है, तो ये फिल्म आपके जीवन में एक नई रंग और तरंग भर देगी।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं, जो बिल्कुल भी प्रेडिक्टेबल न हो, तो ये शो आपके लिए है। फिल्म में आगे जो कुछ भी रिवील होता है, वो आपको पूरी तरह से शॉक्ड कर देगा। फिल्मीड्रिप की तरफ से इस हिंदी डब फिल्म को 5 में से 3* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Chidiya Udd Series Trailer: गंदे धंधे पर आधारित वेब सीरीज चिड़िया उड़।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment