Daku Maharaaj Cast: बॉबी देओल का विलेन रूप, नंदमुरी बालकृष्णन की जबरदस्त एक्टिंग बेहतरीन कास्टिंग ने फिल्म को दी सफलता।

Written by: Anam
Publish On: September 24, 2025 11:35 AM (IST)
Daku maharaaj movie cast

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही डाकू महाराज जिसने 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघर में दस्तक दी, फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 92 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर फिल्म डाकू महाराज इस समय काफी चर्चाओं में है, मेकर्स द्वारा बेहतरीन कास्टिंग करना फिल्म की सफलता के राज में से एक हैं।

  • विलन अवतार में बॉबी देओल -नंदमुरी बालाकृष्णन का स्वैग-श्रद्धा श्रीनाथ -प्रज्ञा जयसवाल -उर्वशी रौतेला -रोनित रॉय, प्रकाश राज,पायल राज

विलन अवतार में बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल जिन्होंने हाल ही में आई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ में अपना विलन अवतार दिखाकर दर्शकों को चौंका दिया था, हमेशा हीरो का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल ने अपनी विलन अवतार से फैंस को दीवाना बना दिया, डाकू महाराज में एक बार फैंस को फिर से मौका मिला बॉबी देओल को विलेन के रूप में देखने का और इस बार भी इनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।

नंदमुरी बालाकृष्णन का स्वैग

साउथ मूवीस में सबसे ज्यादा धुआंधार एक्शन और अटपटे से सीन दिखाए जाते हैं जहां कभी हीरो उड़ रहा है तो कभी गाड़ियां उड़ रही है, पर डाकू महाराज में ऐसा कुछ भी नहीं था जो अननेचुरल लगे, इसी के साथ नंदमुरी बालाकृष्णन की दमदार एक्टिंग ने फिल्म में चार चाँद लगा दिए, आम आदमी से डाकू बनने तक का उनका अभिनय सराहनीय था।

रामचरण की फिल्म गेम चेंजर काफी ज्यादा चर्चाओं में थी पर डाकू महाराज ने इसको जमकर टक्कर दी या यूं कहें कि रामचरण को सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्णन जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

श्रद्धा श्रीनाथ

श्रद्धा श्रीनाथ साउथ की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक है, वह मैकेनिक रॉकी,जर्सी और विक्रम वेदा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है मेकर्स द्वारा श्रद्धा श्रीनाथ का चयन करना सही इरादा था उनकी सटीक ने फिल्म को सफल होने में मदद की।

प्रज्ञा जयसवाल

प्रज्ञा जयसवाल की उपस्थिति ने भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिलवाए हैं वह साउथ इंडस्ट्री की एक काबिल एक्ट्रेस है उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है जिसके चलते प्रज्ञा के नाम से ही उनके फैंस थिएटर में खींचे चले आए और डाकू महाराज में प्रज्ञा जयसवाल की अदाकारी को काफी सराहना मिली।

उर्वशी रौतेला

साउथ एंड बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी डाकू महाराज का हिस्सा है उन्होंने इस फिल्म में एक पुलिस वाली का किरदार निभाया है हालांकि उनका किरदार बहुत ज्यादा फिल्म में उभर कर नहीं आया है पर फिल्म में उनके आइटम सॉन्ग दबीड़ीदिबिड़ी ने चार चांद लगा दिए गाने में उर्वशी के साथ नंदमुरी बालकृष्णन भी थिरकते नजर आए।

रोनित रॉय, प्रकाश राज,पायल राज

फिल्म में रोनित रॉय, प्रकाश राज और पायल राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं जिन्होंने अपने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, सभी के किरदारों का चयन बहुत सूझ बूझ के साथ किया गया हैं, जो फिल्म के दौरान देखने को मिलता हैं और मेकर्स की इस सूझ बूझ से फिल्म को सफलता मिलने में मदद मिली हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Razakar Movie OTT: भारत के काले इतिहास के पन्ने को देखने के लिए रज़ाकार आहा के ओटीटी प्लेटफार्म पर इस दिन से

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment