हिंदी भाषा में इस दिन रिलीज़ होगी? “डाकू महाराज”

Written by: Amir khan
Publish On: September 22, 2025 1:11 PM (IST)
Daku maharaj hindi release date

शनिवार 12 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ‘डाकू महाराज’ फिलहाल इसे सिर्फ तेलुगु लैंग्वेज में ही रिलीज़ किया गया है। लेकिन दर्शक इसके हिंदी डब्ड का भी बेचैनी से इंतज़ार कर रहे हैं।

डाकू महाराज ने अपने रिलीज़ के पहले दिन ही तकरीबन 25 करोड़ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। जोकि तेलुगु लैंग्वेज में अपने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के डाकू बनने तक के सफर को दर्शाती है।

क्या है फिल्म में खास

हिंदी बेल्ट में फिल्म की यूएसपी बॉबी देओल का विलेन अवतार में होना है जिन्हें लोग फिल्म एनिमल के बाद अब उनकी इस अगली फिल्म में देखना चाहते हैं। कहानी में जिस तरह से नंदमुरी बालकृष्ण के कैरेक्टर को डेवलप किया गया है,वह सराहनीय है। फिर चाहे उनकी एक्टिंग की बात हो या फिर डांस मूव्स की,हर एक फील्ड में वे पूरे नंबर हासिल करते हैं।

हिंदी डब रिलीज़ डेट

डाकू महाराज को अभी तेलुगु लैंग्वेज में ही रिलीज़ किया गया, जिसके कारण भारत के अन्य प्रदेशों में फिलहाल फिल्म को देखा नहीं जा रहा जिसका एक मुख्य कारण इसकी भाषा है, जिसे सिर्फ तेलुगु बोलने वाले लोग ही समझ सकेंगे। पर अब फाइनली मेकर्स को होश आया है और फिल्म की हिंदी डबिंग को 24 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा।

अटपटी चीज़ों का ना होना

जिस तरह से पुरानी साउथ फिल्मों में हीरो को सुपरमैन जैसा दिखाने की कोशिश की जाती थी, वैसा डाकू महाराज में बिल्कुल भी नहीं दिखाई दिया। जिसके कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उस तरह का पुराना टच डालने से चीजें बहुत नकली दिखाई देती थी।

चर्चाओं में बने रहने का कारण

मुख्य रूप से फिल्म के चर्चा में बने रहने का कारण यह है कि डाकू महाराज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की 109वीं मूवी है।जिस कारण इनके फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

थमन का यूनीक बीजीएम

जैसा कि आप जानते हैं हर फिल्म के लिए उसका बैकग्राउंड म्यूज़िक कितना आवश्यक होता है। ठीक ऐसा ही फिल्म डाकू महाराज के साथ भी हुआ जिसका बैकग्राउंड म्यूज़िक काफी सॉलिड है और यह फिल्म के हर एक सीन में मानो जैसे पिलर का काम करता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sookshmadarshini: आखिर क्यों रक्खा गया इस फिल्म का सूक्ष्मदर्शनी नाम

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment