साल 2022 में रिलीज़ हुई एक ओड़िया फिल्म, जिसकी कहानी साल 2015 के समय को दर्शाती है। इस फिल्म का नाम है Daman, जिसका अर्थ होता है किसी का अंत या खात्मा करना। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम Daman इसलिए रखा गया, क्योंकि इसकी कहानी एक डॉक्टर से जुड़ी हुई है, जो इलाके में फैली हुई महामारी के दमन (खात्मे) के लिए काम करता है। यही वजह है कि इस फिल्म का नाम Daman पड़ा।
फिल्म के डायरेक्टर और सह-लेखक हैं लेंका देबीप्रसाद और विशाल मौर्या, जिनका बेहतरीन काम आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा, फिर चाहे वह कहानी लिखने का काम हो या फिर कहानी को निर्देशन देने का काम। मुख्य कलाकारों में आपको करण कंधपाणी, बाबुशान मोहंती (डॉ. सिद्धार्थ), दीपांविता दासमोहपात्रा, मंशविनी टाकरी, श्री हर्ष पुरोहित, अशोक त्रिपाठी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।
फिल्म की कहानी के बारे में
आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है इस फिल्म की कहानी? क्या आपको अपना कीमती समय इस फिल्म को देना चाहिए या नहीं।
इस एडवेंचर ड्रामा फिल्म की कहानी एक नक्सलवादी गाँव के भूतों वाले मेले से शुरू होती है, जिसमें कई तरह के भूतों के साथ आपको एक ऐसा तांत्रिक भी देखने को मिलेगा, जो गाँव के लोगों के लिए जादू-टोना और भूत-प्रेत को भगाने का काम करता है। क्योंकि गाँव ट्राइबल क्षेत्र का है, जहाँ अशिक्षा के कारण गाँव के लोग इन अंधविश्वासी बातों पर बहुत भरोसा करते हैं।
लेकिन तभी गाँव में एंट्री होती है डॉक्टर सिद्धार्थ की, जिन्होंने अपना एमबीबीएस गवर्नमेंट कोटे से पूरा किया है। एक नियम के अनुसार, एमबीबीएस के बाद 5 साल तक किसी ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देना अनिवार्य होता है। तो पहुँच गए हैं सिद्धार्थ, मलकानगिरी नाम के इस पिछड़े गाँव में अपने 5 साल के अनुभव के लिए, ठीक वैसे ही जैसे अभिषेक त्रिपाठी एक पंचायत सचिव की पोस्ट पर फुलेरा गाँव में पहुँचते हैं।
अब यहाँ सिद्धार्थ को मलेरिया के कारण फैल रही महामारी को खत्म करना है और लोगों की जान बचानी है। क्या सिद्धार्थ लोगों की जान चिकित्सकीय इलाज से बचा कर गाँव वालों के अंधविश्वास को खत्म करके चिकित्सकीय इलाज में विश्वास जगा पाएँगे या नहीं, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
कहाँ देखें ये फिल्म?
इस ओड़िया फिल्म को आप घर बैठे AAO NXT के OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जिसका रनिंग टाइम है 2 घंटे 5 मिनट। यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी IMDb रेटिंग है 8.8।
क्यों देखें ये फिल्म?
अगर आप सिनेमा के सच्चे प्रेमी हैं, तो आपको यह फिल्म एक बार ज़रूर देखनी चाहिए। इसकी वजह है फिल्म का शानदार प्रोडक्शन। फिल्म का पूरा कॉन्टेंट एकदम नया और रोचक है, जिसे देखने के लिए आप पूरी तरह से तल्लीन हो जाएँगे। चाहे फिल्म का इमोशनल एलिमेंट हो या फिर एडवेंचर से जुड़ा नक्सलवादियों का किस्सा, आप पूरी तरह से फिल्म से जुड़ जाएँगे।
निष्कर्ष
यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसमें आपको पंचायत नाम की सीरीज़ वाला मज़ा अनुभव करने को मिलेगा। अगर आपको एक गंभीर कहानी कॉमेडी के तड़के के साथ देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 4 रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bad Genius Netflix Review: स्कूल की चीटिंग,जीवन की परेशानियां,क्या बैड जीनियस गुड बन पाएंगे?







