Devara Part 1 Trailer Review: एक्शन और थ्रीलर पसंद करने वालों की मौज होने वाली है

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Devara Part 1 Trailer Review

जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली एक तेलुगु फिल्म देवरा जो दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी और इसका पहला पार्ट जो इस साल,2024 में सितम्बर महीने में रिलीज होने वाला है उसी एक्शन थ्रीलर फिल्म का ट्रेलर हम सबके बीच रिलीज कर दिया गया है।

जिसने आते ही फिल्मी दीवानों की बेचैनी और भी जादा बढ़ा दी है और अब ये फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म फॉर द फैन्स का ख़िताब जीत चुकी है। देवरा में आपको भर भर कर एक्शन और थ्रीलिंग सीन्स दिखाए गए है जिन्हें देखकर आपके गूज बम्प आने वाले है।बहुत ही दमदार ट्रेलर फिल्म का बनाया गया है जिसका रनिंग टाइम 2 मिनट 16 सेकेंड है।


क्या होगी फिल्म की कहानी?


देवरा फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मेन लीड करैक्टर जूनियर एनटीआर से होती है जो जंजीरो में बँधा हुआ दिखाया गया है और फिर एक दम से उन जंजीरो को तोड़कर आज़ाद हो जाता है और एक डायलॉग की आवाज बैकग्राउंड से आती है कि अगर शेर का शिकार करना हो तो शिकारी चाहिए होगा।

बहुत ही इंगेजिंग ट्रेलर है जिसे देख कर आपकी आगे क्या होने वाला है ये जानने की उत्सुकता डबल होती जाएगी।दो मिनट के ट्रेलर में समुद्री सीन्स को जिस प्रकार vfx इफ़ेक्ट के साथ दिखाया गया है काफी इंट्रेस्टिंग है।पूरे ट्रेलर को समुद्र के बीच बड़े बड़े जहाजों पर या फिर समुद्री किनारों के साथ ही दिखाया गया है।

आपको बता दें इस फिल्म की कहानी का पता ट्रेलर देख कर आपको पूरी तरह से चल जायेगा कि इस देवरा फिल्म में समुद्री लुटेरों से जुड़ी कहानी दिखाई गयी है और पूरी फिल्म मार काट,खून खराबे से भरी हुई होने वाली है।जूनियर एनटीआर को फिल्म में समुद्र को लुटेरों से बचाने वाला समुद्र का राजा कहा जाने वाला दिखाया गया है।जिसे आप आम भाषा में रक्षक भी बोल सकते है।

फिल्म का बजट –


बात करें अगर फिल्म के बजट की तो इस तेलुगु फिल्म का बजट बहुत हाई होने वाला है। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की आने वाली इस फिल्म का बजट 300 करोड़ होने वाला है जो बहुत ही इम्प्रेससीव बजट है और फिल्म के ट्रेलर को देख कर फिल्म का बजट पूरी तरह से जस्टिफाई हो रहा है आप बजट के लिए पूरी तरह सहमत महसूस करेंगे आपको ये बिलकुल नहीं लगेगा कि इतना बड़ा बजट फिल्म में कहाँ यूज़ किया गया है । फिल्म का हाई बजट आपको देखने में ही फील होगा।

एनटीआर और जाह्नवी की केमिस्ट्री है कमाल –


फिल्म के ट्रेलर में तो मार काट के अलावा कुछ नहीं दिखाया है लेकिन आपको बता दें ये फिल्म एक्शन और थ्रीलर लवर्स के साथ साथ लव एंगल लवर्स को भी बहुत लुभाने वाली है क्यूंकि अब तक फिल्म के जो भी सॉन्ग्स या टीज़र या पोस्टर रिवील हुए है उसमे जूनियर एनटीआर के साथ जहान्वी कपूर की जोड़ी देखते ही बनती है दोनों एक ससथ काफी हॉट नज़र आरहे है स्पेशली एक सॉन्ग धीरे धीरे रिलीज़ किया गया है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी नज़र आरही है।

देवरा फिल्म कास्ट –


जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में जाह्नवी कपूर तेलुगु फिल्म में डेब्यू करती हुई नज़र आएंगी साथ ही बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान इस फिल्म में आपको विलेन की तरह नज़र आने वाले है।इनके अलावा चैत्रा राय,मुरली शर्मा,कलईयारसन,राम्या कृष्णन,प्रकाश राज,इनसेन अशरफ,श्रीकांथ,नारायण, अभिमन्यु सिंह आदि कलाकार नज़र आएंगे।फिल्म के डायरेक्टर है कोराताला शिवा और इन्ही ने फिल्म की कहानी को भी लिखा है।

देवरा की सिनेमाटोग्राफी है कमाल –


देवरा फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीन्स से फिल्म के बेस्ट सिनेमाटोग्राफी का पता चल रहा है जिस तरह से एक सीन दिखाया गया है जिसमें आधे चाँद को तलवार से टपकते हुए खून से पूरा चाँद बनते हुए दिखाया गया है गजब का सीन है वो। फिल्म के इफेक्ट्स आपको पूरी तरह से इंगेज करने वाले है।


इसके साथ ही इम्प्रेसिव डायलॉग फिल्म में आपको सुनने को मिलेंगे स्पेशली एक लास्ट का डायलॉग जो एनटीआर के द्वारा बोला गया है कि – इस दरिया ने मछलियों से जादा खून और खंजर देखें है शायद इसी लिए इस दरिया का नाम लाल समुन्दर है, फिल्म में दिखाए गए समुन्द्र के खून वाले लाल पानी वाले सीन्स के साथ पूरी तरह से सटीक बैठता है और आपके दिल को छूने वाला है ये डायलॉग।


देवरा रिलीज डेट –


जूनियर एनटीआर की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 27 सितम्बर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी बस थोड़ा इंतज़ार और फैन्स को करना होगा उसके बाद आप इस एक्शन थ्रीलर ड्रामा फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ लैंग्वेज में एक्सपीरियंस कर पाएंगे।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment