Dhairya Karwa: करियर में चार फिल्में करके बनाया बेस्ट एक्टर्स में नाम

Written by: Arshi
Publish On: August 19, 2025 11:56 PM (IST)
Dhairya Karwa

Dhairya Karwa:धैर्य करवा, इन्होंने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ और सिर्फ चार फ़िल्में ही की है लेकिन अपना नाम इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में शुमार कर लिया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डाटा एनालिस्ट की तरह की थी उसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में भी खुद को आजमाया और फिर एक्टिंग में भी अच्छा एक्सपीरियंस हासिल किया।


धैर्य करवा ने एक मॉडल के तौर पर स्टार मूवीज और केरल टूरिज्म जैसे कई ब्रांड्स के लिए भी काम किया है।इन्होंने जो भी चार फ़िल्में अपने करियर में की है उसमे अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन करते हुए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है और अब इनके दीवानों की एक लम्बी लिस्ट तैयार है और लोग इनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं को जानना चाहते है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे धैर्य करवा के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य।

Dhairya Karwa Movies –


धैर्य करवा बेस्ट एक्टर ऑफ इंडस्ट्री ने सिर्फ चार फ़िल्में एक शॉर्ट फिल्म और दो टीवी शोज में काम किया है और अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया। इनका शुरुआती जीवन काफी स्ट्रगल से भरा हुआ रहा है लेकिन उसके बाद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा किया।

जयपुर राजस्थान में 19 नवंबर 1990 में जन्मे करवा ने देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की उसके बाद देल्ही के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। अपने स्कूल में बास्केटबॉल टीम के कैप्टेन थे और इस गेम में काफी इंट्रेस्टेड होने की वजह से कॉलेज से भी राज्य स्तर पर बास्केटबॉल गेम में पार्टिसिपेट किया वो भी उत्तराखण्ड टीम की तरफ से।


धैर्य एक काफी टैलेंटेड एक्टर है, इन्होंने कई क्षेत्रों में अपने करियर को आजमाने के बाद साल 2019 में पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया उसके बाद 2020 में एक शॉर्ट फिल्म में काम किया जिसका नाम था अमृतसर जंक्शन।2021 में 83 नाम की फिल्म में काम किया और फिर 2022 में गहराइयाँ,2023 में अपूर्व नाम की फिल्म में काम किया है।

इसके अलावा दो टीवी शोज भी है जिसमें इनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है जिसमें से पहला है 2019 में आया शो ‘स्वर्ग में बना’ और दूसरा है इस साल का मोस्ट रेकमैंडेड शो ‘ग्यारह ग्यारह’।

Dhairya Karwa Wife And Girlfriend –


धैर्य करवा एक सक्सेस फुल परसनेलिटी है जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपने पैर जमाये और सफलता हासिल की।मैंस वर्ल्ड को दिये गए एक इंटरव्यू में धैर्य ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए बताया कि जब आप इंडस्ट्री में नए हो तब आपके लिए अपना नाम बनाना एक बहुत बड़ा काम है जिसे उन्होंने कर दिखाया।


बात करें अगर धैर्य के मेरिटल स्टेटस के बार में तो ये अभी सिंगल है इन्होंने न तो शादी कि है और न ही कोई गर्लफ्रेंड इस समय है।दो साल पहले के रुमर्स थे कि धैर्य और तारा सुतारिया के बीच कुछ चल रहा है लेकिन इन खबरों को किसी तरह का कोई अप्रूवल दोनों की तरफ से नहीं मिला है।इसके अलावा कुछ गपशप अनन्या पांडेय और धैर्य के बीच रिश्ते को लेकर भी शुरू हुई थी लेकिन इस रिश्ते को भी पूरी तरह से दोनों में से किसी ने मीडिया के सामने आम नहीं किया है।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

पंचायत सीज़न 4 में एक नही बल्कि कई बनराकस देखने को मिल सकते है

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment