दीदी अमेरिकन फैमिली ड्रामा फिल्म है जो जून 2024 में रिलीज़ की गई थी। यह एक घंटा इकतीस मिनट की फिल्म “शॉन वांग” के द्वारा बनाई गई है और यह शॉन वांग की पहली फीचर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक 13 साल के लड़के की है यह फिल्म एक नई जनरेशन का अनुभव दिलाती है। इसको बनाने का मेन मकसद है कि आज के युवाओं को एक तरह का संदेश देना।
यह एक इंसान की शुरू से लेकर आखिर तक ज़िंदगी को दिखाती है। कि समाज में किस तरह से एक लड़का खुद को पाता है उसे किन किन परिस्थितियों से गुजर कर खुद को समाज के अनुसार ढालना होता है। इसे देखते समय ऐसा लगता है कि जो भी फिल्म में दिखाया गया है वह निर्देशक शॉन वांग अपने जीवन में जी चुके हैं।
इसकी पूरी कहानी आत्म विश्वास से भरी हुई है जो दर्शकों को शुरू से लेकर आखिर तक खुद से जोड़ने में सक्षम रहती है। दीदी एक ताज़ा हवा के झोंके जैसी है जो आपका मनोरंजन करने में सक्षम रहती है।
कहा देखें दीदी
जब से जियो सिनेमा और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर की बात सामने आई है तब से ये दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नए-नए कंटेंट पेश कर रहे हैं इसी को आगे बढ़ाते हुए जियो सिनेमा अंग्रेज़ी भाषा की बहुत सी फिल्मों को हिंदी में डब्ड करके अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर रहा है।
दीदी को भी हिंदी भाषा में जियो सिनेमा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ करने जा रहा है अब आप इसे हिंदी डबिंग के साथ जियो सिनेमा पर हिंदी में देख सकेंगे दीदी को 7.4 की रेटिंग मिली है आईएमडीबी की ओर से।
READ MORE







