शाहरुख खान 28 फ़रवरी से दिल को पागल करने आरहे है सिनेमा घरो में

Written by: Amir khan
Publish On: September 27, 2025 5:27 PM (IST)
Dil To Pagal Hai Re Release

राहुल, नाम तो सुना होगा” डायलॉग जब शाहरुख खान ने अपनी एक फिल्म में बोला था तो ना जाने कितने नवजात बच्चो का उस समय उनके माता पिता के द्वारा राहुल नाम रख दिया था जी हां हम बात कर रहे है शाहरुख खान करिश्मा कपूर माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो पागल है की।

शाहरुख खान की दिल तो पागल है को 31 अक्तूबर, 1997 को यश राज फिल्म्स के द्वारा रिलीज़ किया गया था। जिसके निर्देशक थे यश चोपड़ा और इसे लिखा था आदित्य चोपड़ा ने अब मेकर के द्वारा इसे दोबारा से लोगो के दिलो में ज़िंदा करने की प्लानिंग की जा रही है जी हां दिल तो पागल है को सिनेमा घर में दोबारा से रिलीज़ करने की योजना बना ली गयी है।

दिल तो पागल है कब री रिलीज़ होगी सिनेमा घरो में

यश राज ने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर एक पोस्ट करते हुए इस बात को साझा किया है के वह शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है को 28 फ़रवरी शुक्रवार के दिन सिनेमा घरो में रीलीज़ करेंगे।

जैसे ही खबर शाहरुख़ खान के फैन को पता चली एक्स पर कमेंट्स की बाढ़ सी आगयी लोगो को दोबारा से शाहरुख खान और अक्षय कुमार के एक साथ सिनेमा में दर्शन हो जायेगे। कुछ विदेश में रहने वाले फैन तो ये भी बोल रहे है के दिल तो पागल है को इंटरनॅशनली रिलीज़ किया जाये।

आज 28 साल के बाद भी दिल तो पागल को उतना ही पसंद किया जाता है जितना की उस टाइम पर किया जाता था। शाहरुख खान को रोमांटिक हीरो बनाने में दिल तो पागल है का एक बड़ा हाथ रहा था।

क्या है ख़ास दिल तो पागल है में

यह एक म्यूज़िकल ड्रामा फिल्म है। पूरी फिल्म में दस गाने थे जिनकी लेंथ लगभग 54 मिनट की थी इसके सभी गाने सुपर डुपर हिट रहे थे। दिल तो पागल है के सभी गानो ने म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक अलग तरह का ट्रेंड इस्थापित कर दिया था 1997 में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा कैसेट दिल तो पागल है की सेल हुई थी।

दिल तो पागल है का बजट 9 करोड़ का था वर्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाये तो 71 करोड़ 86 लाख का हुआ था। दिल तो पागल है को देखने के लिए सिनेमा घरो में लगभग 2 करोड़ 95 लाख लोग गए थे। 1997 में ही बॉर्डर फिल्म रिलीज़ हुई थी जो कमाई के मामले में पहले नंबर पर थी तो वही दूसरे नंबर पर थी दिल तो पागल है।

इसी साल आमिर खान की फिल्म इश्क़ शाहरुख खान की परदेस और सन्नी देओल की फिल्म ज़िद्दी भी रिलीज़ की गयी थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

26 TO 28 February Upcoming Movies: फरवरी का ये लास्ट हफ्ता रहेगा एंटरटेनमेंट से मालामाल,लगातार तीन दिन होगी फिल्मों की बारिश

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment