रवि तेजा की ईगल फिल्म को 9 फरवरी 2024 से सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था।यह एक्शन थ्रिलर फिल्म कार्तिक गत्तामनेनी के निर्देशन में बनाई गई थी। जिसका बजट 35 करोड़ था।
अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे ईगल का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और साथ ही ये भी जानेंगे की यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फ्लॉप और इसे आप अभी किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
ईगल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमे हमें सुपर स्टार रवि तेजा नजर आते हैं। बात की जाए अगर इसके मुख्य कलाकारों की तो इसमें हमें रवि तेजा के साथ नवदीप विनय रॉय अनुपमा और काव्या देखने को मिले थे। रवि तेजा की इस फिल्म को भारत में 700 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था इसके साथ ही इसे दुनिया भर में 300 स्क्रीन काउंट मिले थे।
ईगल ने पहले दिन पर 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया, और इसने अपने पहले सप्ताह में 22 करोड़ 53 लाख का कलेक्शन किया। 26.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर के इसका ग्रॉस 32 करोड़ 10 लाख बनता है। ओवरसीज की बात की जाए तो इसने 3 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन किया दुनिया भर से इसने 35 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन किया।
ओटीटी सेटलाइट म्यूजिक को मिलाकर यह फिल्म प्रॉफिट में रही बहुत ज्यादा प्रॉफिट तो नहीं मिला पर फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही
आईएमडीबी की ओर से भी इसे 5.9 की रेटिंग मिली है
ईगल ओटीटी हिंदी डबिंग
साउथ भाषा में इसे पहले ही “प्राइम वीडियो” पर रिलीज कर दिया गया था अब इसे हिंदी डबिंग के साथ भी प्राइम वीडियो पर ही उपलब्ध करा दिया गया है। तो अगर आपको इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार था तब आप इसे प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ देख सकते हैं।
कैसी है ईगल
हिंदी में इसका नाम सहदेव रखा गया था यह विजुवली काफी स्टाइलिश है। रवि तेजा की पिछली फिल्मो को अगर देखें तो ईगल उनसे कहीं बेहतर दिखती है।
फिल्म के क्लाइमेक्स में 30 से 40 मिनट आपको एंगेजिंग करने वाले हैं। लोकेश कनगराज के जैसा ही इसका प्रेजेंटेशन देखने को मिलता है। लास्ट की फिल्म में आपको प्रशांत नील के डायरेक्शन की फील आती दिखाई देती है।
फिल्म का प्रेजेंटेशन अच्छे से किया जाए तो कंटेंट इतना मैटर नहीं रखता। खत्म होते-होते यह दर्शकों का पूरा इंटरेस्ट बना कर रखती है।नेगेटिव प्रॉब्लम की बात की जाए तो फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा बोर करता है वो भी इसलिए क्योंकि बिना मतलब के रवि तेजा के पुराने किस्सों को दोहराया गया।
यही एक वजह है की फिल्म जितना देना चाहती है वो दे नहीं पाती। शुरुवात से ही हर कैरेक्टर को इतना बढ़ा चढ़ा कर दिखाया गया है के जब वह कुछ और बड़ा करता है तो उसे देख कर इंटरेस्ट नहीं आता। पर पहले भाग की कमियों को फिल्म का दूसरा हिस्सा भरने में कामयाब रहता है और कहानी पूरी तरह से एंगेजिंग बन जाती है।
कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिलता रहता है जो पूरी तरह से इंटरटेन करता है म्यूजिक खास न होकर भी बीजीएम काफी अच्छा है एक बार ईगल देखी जा सकती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Sankranthiki Vasthunam OTT: संक्रांति की वस्तुनम हिंदी ओटीटी रिलीज डेट







