बहुत सारी मुश्किलों के बाद फाइनली एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपनी फिल्म इमरजेंसी के रिलीज का दिन मिल ही गया।
जिसे सुनकर कंगना रनौत के फैन सोशल मीडिया पर काफी हल्ला कर रहे हैं। इसकी कहानी के काफी विवादित होने के कारण रिलीज होने में काफी अटकलें आ रही थीं, हालांकि अब कंगना के लिए यह रास्ता साफ हो गया है और इसे हरी झंडी दे दी गई है।
इमरजेंसी फिल्म की रिलीज डेट 17 जनवरी 2025 तय की गई है। लेकिन कंगना के लिए यह इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि इस फिल्म के साथ और भी कई सारी फिल्में रिलीज होंगी, जो कि बड़े-बड़े एक्टर्स की हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में, जो इमरजेंसी फिल्म के रिलीज डेट पर ही रिलीज होंगी।
१- लाहौर 1947
सनी देओल की यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी, जो कि कंगना की फिल्म से कुछ ही दिन बाद है, जिसके कारण इमरजेंसी फिल्म पर इसका काफी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि दोनों ही फिल्मों की डेट्स क्लेश करेंगी, जिससे इन दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सीधे तौर पर प्रभावित होगा।
२- स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज डेट 24 जनवरी 2025 है, यह भी कंगना की फिल्म इमरजेंसी के ठीक 7 दिन बाद रिलीज होगी, क्योंकि फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं, जिनकी लोकप्रियता आप सभी जानते हैं, जिससे इस फिल्म के हिट होने के ज्यादा चांस बन जाते हैं। स्काई फोर्स फिल्म के मेकर्स ने यह भी बताया है कि अक्षय कुमार की फिल्म रियल इंसिडेंट से ली गई है, जो कि साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुए थे।
३- फतेह
17 जनवरी 2025 को सोनू सूद की फिल्म फतेह भी रिलीज होने को तैयार है। क्योंकि सोनू सूद लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसके कारण सोनू के फैंस काफी उत्साहित हैं, जिनकी यह फिल्म इमरजेंसी के साथ ही रिलीज होगी, जिससे इन दोनों का क्लेश तय है।
४- बेबी जॉन
साथ ही वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी, इसके साथ ही 25 दिसंबर 2024 को वेलकम टू द जंगल भी बनकर तैयार है, अब देखना यह है कि इतनी सारी फिल्मों के बीच घिरी हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की नैय्या कैसे पार लगेगी।
READ MORE







