F1 The Movie क्या ब्रैड पिट का अनुभव जीतेगा या डैमसन इदरीस की टेक्नोलॉजी जानें कैसा है यहां रेस का रोमांच

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:46 PM (IST)
F1 The Movie 2025 REVIEW in Hindi

जोसेफ कोसिंस्की के निर्देशन में बनी फिल्म एफ 1 द मूवी 25 जून 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें ब्रैड पिट एक अनुभवी फॉर्मूला वन ड्राइवर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन और जेवियर बार्डेम जैसे शानदार कलाकार भी हैं। जोसेफ कोसिंस्की हॉलीवुड प्रसिद्ध निर्देशक हैं जिन्होंने ट्रॉन लिगेसी, ऑब्लिवियन, टॉप गन: मेवरिक, स्पाइडरहेड जैसी पहले भी बेहतरीन फिल्में दी हैं। फिल्म के अर्ली रिव्यू जिस तरह से एकदम निकलकर सामने आए थे।इसे देख कर ही लग रहा था के फिल्म में कुछ बड़ा होने वाला है।

F1 The Movie की कहानी

यहाँ ब्रैड पिट के किरदार का एक हादसा हो जाता है, जिसके कारण उन्हें फॉर्मूला 1 रेसिंग छोड़नी पड़ती है। इसके बाद वे सामान्य रेसिंग में भाग लेना शुरू कर देते हैं। कुछ समय बीतने के बाद इनको एक आदमी अपने पास बुलाता है वह भी फॉर्मूला वन रेसिंग में पार्टिसिपेट करने के लिए। जब वे फॉर्मूला 1 की रेसिंग में हिस्सा लेते थे उस टाइम पर टेक्नोलॉजी आज की तरह इतनी अपडेटेड नहीं थी।

अब क्या ब्रैड पिट इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में फॉर्मूला वन की रेस में खुद को फिट कर पाते हैं ब्रैड पिट जब इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुँचते हैं, तो वहाँ डैमसन इदरीस का कैरेक्टर इनसे जलने लगता है। डैमसन इदरीस की एक गलतफहमी है कि वह खुद को जवान,अपडेटेड और महान रेसर समझता है। उसे ऐसा लगता है कि मैं तो जवान हूँ और ब्रैड पिट को वह बूढ़ा समझता है। उसकी ये गलतफहमी है कि इस बूढ़े व्यक्ति से मेरा क्या मुकाबला । उसके अंदर घमंड भरा हुआ है और यही एक पल होता है, जब इस फिल्म से पूरी तरह से जुड़ाव महसूस किया जा सकता है।

क्योंकि अब यह देखना काफी इंटरेस्टिंग है कि ब्रैड पिट और डैमसन इदरीस में कौन जीतेगा और कौन हारेगा। जहाँ एक तरफ ब्रैड पिट का कैरेक्टर टेक्नोलॉजी से बहुत दूर है यह अपना पुराना रूटीन फॉलो करता है जो पुराने वर्कआउट उसने सीखे, उनको करता है। वहीं दूसरी ओर डैमसन इदरीस टेक्नोलॉजी और मशीनों पर ज्यादा भरोसा करता है।अब इन दोनों में कौन जीतेगा क्या वह जो एक सीधा साधारण इंसान हिअ जो अपनी पुरानी लाइफस्टाइल को फॉलो करता है, या फिर एक वह इंसान, जो टेक्नोलॉजी और मशीनरी पर ज्यादा भरोसा करता है कौन जीतता है और कौन हारता, यह तो फिल्म देखकर ही पता लगेगा।

F1 The Movie की कहानी में क्या है खास

इन दोनों कैरेक्टर को स्क्रीन पर एक साथ देखकर इस फिल्म को देखने का इंटरेस्ट और भी बढ़ जाता है। F1: The Movie का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है फिल्म के विजुअल्स में हाई-क्वालिटी सिनेमैटोग्राफी, स्टाइलिश सेट डिज़ाइन, VFX, लाइटिंग, और कलर ग्रेडिंग का शानदार इस्तेमाल किया जाना जो इसे और भी प्रभावशाली बनाता है। जो लोग प्रो फिल्मी हैं वे आसानी से पहचान सकते हैं कि यहां पर सेट का उपयोग हुआ है या फिर CGI और VFX का कमाल है। F1: द मूवी में असली लोकेशंस का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के सभी मेन सीन असली जगहों पर ही शूट किए गए हैं। ब्रैड पिट व डैमसन इदरीस के दृश्य भी पूरी तरह से रियल लोकेशंस पर ही फिल्माए गए हैं। फिल्म में इस्तेमाल की गयी सभी कार मॉडिफाइड हैं जो बाहर से तो फॉर्मूला 1 की जैसी दिखती हैं, पर अंदर से इनके इंजन अलग हैं क्योंकि फॉर्मूला वन को चलाने के लिए स्ट्रॉन्ग ट्रेनिंग की जरूरत होती है। अब इन कलाकारों के पास इतना टाइम नहीं था कि वे प्रॉपर ट्रेनिंग लें तो यहां बस कार को मॉडिफाइ करके शूट किया गया है।

जिस तरह से कार वाले सीन दिखाए गए हैं IMAX सिनेमा में फिल्म देखने पर यह एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देती है। फिल्म की गुणवत्ता शानदार और उच्च क्वालिटी की है जो कि इसे बेहद मनोरंजक और प्रभावशाली बनाता है। ऐप्पल टीवी की फिल्म होने की वजह से यहाँ टेक्नोलॉजी और जिस तरह से कार के टायर को बदलते हुए दिखाया गया है टेक्निकल रूप में F1: The Movie को एक परफेक्ट फिल्म बोला जा सकता है । मेकर्स ने इस फिल्म में छोटी-छोटी चीजों को बहुत ही बारीकी से दिखाने का अपना पूरा प्रयास किया है। कई टेक्निकल चीजों को समझाने की कोशिश की गई है जो शायद आम लोगों को पूरी तरह समझ न आए।

F1 The Movie के नेगेटिव पॉइंट

फिल्म में वैसे तो बहुत कम नेगेटिव पॉइंट हैं पर जो एक सबसे बड़ा नेगेटिव पॉइंट लगा वह है फिल्म का प्रेडिक्टेबल होना। जहाँ बहुत से सीन में पहले से ही यह अंदाजा लग जाता है कि आगे हमें क्या दिखाया जाने वाला है। जो भी चीजें चलती दिखाई गई हैं इससे पहले आयी कार रेसिंग फिल्मों में हम उन चीजों का एक्सपीरियंस कर चुके हैं। पर इन्हे बैलेंस करने के लिए मेकर्स ने शानदार विजुअल और BGM का इस्तेमाल किया है।

FILMYDRIP
F1 The Movie क्या ब्रैड पिट का अनुभव जीतेगा या डैमसन इदरीस की टेक्नोलॉजी जानें कैसा है यहां रेस का रोमांच 3

कैरेक्टर परफॉर्मेंस

फिल्म में तीन लोगों की परफॉर्मेंस शानदार है जिनमें आते हैं ब्रैड पिट, डैमसन इदरीस और जेवियर बार्डेम, जो इस टीम के मालिक हैं। केरी कॉन्डन को जिस तरह से कार का टायर बदलते हुए दिखाया जाता है उनकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है।

F1 The Movie का फाइनल वर्डिक्ट

फाइनल वर्डिक्ट से पहले जानते हैं कि फॉर्मूला वन कारों की कीमत क्या होती है। यहाँ पर जानकर हैरानी होगी कि नई टेक्नोलॉजी की फॉर्मूला वन कार की कीमत इंडियन रुपये में लगभग 100 करोड़ से 167 करोड़ रुपये की है। इस वीकेंड पर F1: द मूवी को देखा जा सकता है पर सिनेमाघरों में जाकर जहाँ इसका अच्छे से एक्सपीरियंस होगा। यह फिल्म शुरू से लेकर अंत तक बाँधे रखने में कामयाब रहती है। यही वजह है कि फिल्म आपको पसंद भी आएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Squid Game Season 3 का चौंकाने वाला अंत और सीजन 4 का इंतजार

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read