काफिर, जो कि एक इंडियन वेब सीरीज है, इसे 15 जून 2019 को रिलीज किया गया था। ये एक ड्रामा थ्रिलर सीरीज की कैटेगरी में आती है। इस सीरीज में हमें दीया मिर्जा, मोहित रैना जैसे बड़े-बड़े कलाकार देखने को मिले थे। काफिर को लिखा था भवानी अय्यर ने, और इसके डायरेक्शन की कमान संभाली थी सोनम नायर ने।
अब इस सीरीज का फिल्म वर्जन Zee5 अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आया है, जिसे 3 दिसंबर 2024 से Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। जहां पहले आपको यह आठ एपिसोड में देखने को मिली थी, वहीं अब यह एक फिल्म के तौर पर देखने को मिलने वाली है।
कैसी है काफिर
शायद यह फिल्म देखकर आपको वीर-ज़ारा और बजरंगी भाईजान की याद आ जाए। इस फिल्म को देखकर आपको बजरंगी भाईजान और वीर-ज़ारा फिल्म की मिक्स फीलिंग आने वाली है।
हमारे भारतीय सिनेमा में भारत और पाकिस्तान को लेकर बहुत सारी फिल्में पहले ही बनाई जा चुकी हैं, तब यह काफिर फिल्म हमारे सामने कुछ नया पेश नहीं करती। यह मसाला एक्शन फिल्म जैसी नहीं है। अगर आप मीनिंगफुल डिसेंट आर्ट सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तभी यह फिल्म आपके लिए है। काफिर को बहुत प्रेडिक्टेबल बनाया गया है, बहुत से सीन में आप पहले ही प्रेडिक्ट कर लेते हैं कि आगे क्या होने वाला है।
इस फिल्म का जो सबसे बड़ा पॉजिटिव प्वाइंट है, वह है दीया मिर्जा और मोहित रैना की रियलिस्टिक एक्टिंग, जो अपने किरदार से दर्शकों को पूरी तरह से कनेक्ट कर लेते हैं।
फिल्म के डायलॉग कुछ इस तरह से लिखे गए हैं, जिसकी मदद से आपको इसका हर एक सीन फील होने वाला है। इसकी कहानी आपको कहीं से डिसएपॉइंट नहीं करती। आप इस फिल्म को Zee5 के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर स्ट्रीम कर सकते हैं।
कहानी
फिल्म की शुरुआत में हमें मोहित रैना नजर आते हैं, जो कि एक वकील की भूमिका में हैं। पास्ट में उनके साथ कुछ ऐसी चीजें होती नजर आती हैं, जिससे वह वकालत छोड़कर एक न्यूज रिपोर्टर बन जाते हैं। अब उनके चैनल को एक ऐसी न्यूज चाहिए होती है, जिससे चैनल की टीआरपी बढ़ जाए।
तब इनको पता चलता है कि कश्मीर की एक जेल में एक औरत कैद है, जिसकी 6 साल की एक बच्ची भी है। मोहित इस लड़की की स्टोरी को कवर करने के लिए जेल जाते हैं।
वहां पहुंचकर इनको पता चलता है कि वह मिलिटेंट कोई और नहीं, बल्कि दीया मिर्जा हैं। दीया मिर्जा, जो कि कायनात की भूमिका में हैं, वह पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में रहा करती थीं, और वहीं उनकी शादी भी हुई थी। 3 साल तक बच्चा न होने की वजह से उनके पति ने कायनात को उसके घर पर भेज दिया।
दीया मिर्जा परेशान होकर सुसाइड करने के लिए नदी में कूद जाती हैं, और वह नदी में बहते-बहते भारत पहुंच जाती हैं। इंडियन आर्मी के द्वारा पकड़े जाने पर दीया मिर्जा को जेल भेज दिया जाता है।
इंडियन आर्मी को ऐसा लगता है कि दीया मिर्जा कोई मिलिटेंट हैं। जब मोहित दीया मिर्जा की पूरी कहानी सुनते हैं, तब इनको इंसाफ दिलाने के लिए खड़े हो जाते हैं।
वेदांत रैना इस केस के लिए बहुत से वकीलों से मिलते हैं, पर कोई भी वकील इस केस को लेने के लिए राजी नहीं होता। तब वेदांत को दोबारा से इस केस के लिए वकील बनना पड़ता है। आगे की कहानी को जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी, जो कि Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 3 दिसंबर 2024 से रिलीज कर दी गई है।
READ MORE







