Flight Risk Movie Review: क्या हो जब अपराधी और पुलिस एक साथ मिल जाएं?

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 10:24 AM (IST)
Flight risk movie review in hindi

२४ जनवरी २०२५ के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक नई हॉलीवुड फिल्म को रिलीज़ किया गया था, जिसका नाम “फ्लाइट रिस्क” है। अमेरिका और अन्य देशों के साथ-साथ इसे इंडिया में भी लाया गया, पर सिर्फ इंग्लिश वर्ज़न के साथ।

इसके डायरेक्शन की बात करें, तो इसे ‘मेल गिब्सन’ ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले हाकसॉ रिज जैसी बेहतरीन मूवी को बना चुके हैं। फिल्म के मुख्य किरदारों में मिशेल डॉकरी, मार्क वाह्लबर्ग, टोफर ग्रेस जैसे कलाकार नज़र आते हैं।

इस मूवी को बनाने में तकरीबन २० मिलियन डॉलर की लागत आई है, जिसने अब तक टोटल दुनिया भर में ४८.७ मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी प्लेन के भीतर गढ़ी गई है, आइए जानते हैं इसकी स्टोरी और करते हैं इस मूवी का फुल रिव्यू।

कहानी

फिल्म की स्टोरी मुख्य रूप से तीन किरदारों पर आधारित है, जिनमें मैडोलिन हैरिस जो एक यू.एस. एयर मार्शल है, साथ ही विंस्टन जोकि एक फ्यूजिटिव है, और डेरिल बूथ जो प्लेन का पायलट है।

इन तीनों किरदारों का टकराव एक साथ तब होता है, जब मैडोलिन, कुख्यात अपराधी विंस्टन को ट्रायल के लिए ट्रांसपोर्ट कर रही होती है। इस सफर में कई खुलासे होते हैं, जिसमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि बोर्ड पर हर कोई वो नहीं है जो लगता है।

सफर में कुछ तकनीकी परेशानियाँ भी देखने को मिलती हैं, जिनमें रेडियो संपर्क टूट जाना शामिल है। अब इन तीनों किरदारों की जर्नी कैसे अंत होती है और क्या मैडोलिन इस अपराधी विंस्टन को ट्रायल तक ले जा पाती है। इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म।

टेक्निकल एस्पेक्ट

मूवी की सिनेमैटोग्राफी बढ़िया है, जिसमें प्लेन के बाहर दर्शाए गए सभी सीन काफी भव्य और सुंदर लगते हैं। कैरेक्टर डेवलपमेंट कुछ खास नहीं है, जिस कारण फिल्म के किसी भी किरदार से आप इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते।

खामियाँ

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी स्टोरीलाइन है, जो मात्र एक लाइन में है साथ ही काफी प्रिडिक्टेबल भी है, जिसके हर एक आने वाले सीन में क्या होने वाला है,उसका अंदाजा आप पहले ही लगा लेते हैं। बात करें कास्ट की, तो पूरी मूवी में मुख्य तौर पर सिर्फ ३ किरदारों को ही दिखाया गया है।

अच्छाइयाँ

मूवी में दिखाई गई डायलॉग डिलीवरी काफी अच्छी है, साथ ही सभी किरदारों ने भी बढ़िया एक्टिंग की है। माउंटेन इलाके को हर एक सीन में काफी खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है,जिसमें मेकर्स कामयाब होते हुए भी नज़र आते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपने साल २००८ में आई बॉलीवुड फिल्म धमाल देखी है जिसके एक सीन में बोमन और पापाजी वाले सीन को दर्शाया गया था,ठीक इसी प्रकार की कहानी आपको फ्लाइट रिस्क की भी लगती है,ऐसे मानो उसी यूनिवर्स के आगे की कहानी आप २०२५ में देख रहे हों। पैरेंटल गाइडलाइन की बात करें तो मूवी में कोई भी एडल्ट सीन नहीं है,जिसके कारण आप इसे फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

IMDB रेटिंग- 10/5.3
फिल्मीड्रिप रेटिंग 5/2 ⭐ ⭐

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है “अम आह” जानिए क्यों है हिंदी दर्शको का इसका इंतजार

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment