Freedom At Midnight Review: भारत-पाकिस्तान विभाजन, आधी रात को आखिर क्यों की गयी घोषणा?

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 2:09 PM (IST)
Freedom At Midnight Review In Hindi

15 नवंबर 2024 को एक वेब सीरीज सोनी लिव के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई है, जिसमें आपको भारतीय इतिहास के आजादी से पहले की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड हैं, जिनकी लंबाई लगभग 40-45 मिनट की है।

इन सभी एपिसोड को एक साथ सभी भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी में रिलीज किया गया है। इस शो की कहानी और कॉन्सेप्ट भले ही पुराना है, जो आपको पहले भी कई फिल्मों में देखने को मिला होगा, लेकिन इसका रिप्रेजेंटेशन और एक्टर्स की एक्टिंग शो को यूनिक बनाते हैं, जिसकी वजह से ये शो इस साल के वन ऑफ द बेस्ट शो में अपना मुकाम बना चुका है।

ये एक ड्रामा शो है, जिसकी कहानी फ्रीडम एट मिडनाइट नाम की एक किताब से ली गई है। इस शो में आपको मुख्य कलाकारों में बॉलीवुड के कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर भारत की आजादी का सपना पूरा किया था।

गाँधी जी का किरदार बखूबी निभाया है चिराग वोरा ने

इस शो के सभी एक्टर्स ने अपने-अपने रोल को बखूबी निभाया है, जैसे – सिद्धांत गुप्ता – जवाहरलाल नेहरू के रोल में, राजेंद्र चावला – सरदार वल्लभभाई पटेल के रोल में, ल्यूक मैकगिबनी – लॉर्ड लुईस माउंटबेटन के रोल में, कॉर्डेलिया बुगेजा – लेडी एडविना माउंटबेटन के रोल में, आरिफ जकारिया – मोहम्मद अली जिन्ना के रोल में, इरा दुबे – फातिमा जिन्ना के रोल में, मालिश्का मेंडोंसा – सरोजिनी नायडू के रोल में, राजेश कुमार – लियाकत अली खान के रोल में, के सी शंकर – वी पी मेनन के रोल में, उर्वशी दुबे – आभा के रोल में, अहिल्या शेट्टी – इंदिरा गांधी के रोल में और सबसे ज्यादा परफेक्ट रोल जिस कलाकार ने निभाया है, वो हैं चिराग वोरा – गांधी जी के रोल में। शो के निर्माता हैं निखिल आडवाणी।

क्या है कहानी

शो की कहानी के द्वारा भारत की आजादी से पहले की जो भी राजनीतिक और सामाजिक दशा भारत में बनी हुई थी, उसे हम सबके सामने रखने की कोशिश की गई है और किस तरह आखिर भारत की आजादी का सपना पूरा हुआ था, यही हमें दिखाया गया है।

अब क्योंकि ये कहानी फ्रीडम एट मिडनाइट नाम की एक बेस्ट सेलिंग किताब से ली गई है, जिसके राइटर विदेशी हैं, तो इस शो में भी आपको भारतीय स्वतंत्रता संग्रामियों में थोड़ी सी विलेन जैसी झलक देखने को मिलेगी।

इंडिया-पाकिस्तान विभाजन को डिटेल में जानना है तो देखें ये शो

भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर बनी आपने कई फिल्में अब तक देखी होंगी, लेकिन इस शो में आपको हर छोटी-छोटी चीज डिटेल में देखने को मिलेगी। न सिर्फ विभाजन के समय की परिस्थिति, बल्कि कैसे और क्यों विभाजन जरूरी हुआ, ये सब भी आपको इस शो में दिखाया जाएगा। एक बेहतरीन शो है, जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए, अगर आप हिस्ट्री लवर हैं तो।

कहानी में कितनी है सच्चाई, ये आपको डिसाइड करना है

अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं और भारतीय इतिहास को पढ़ चुके हैं या फिर एक अच्छे जानकार हैं, तो आपको भारतीय स्वतंत्रता से जुड़ी सभी सच्चाई पता होगी। शो में आपको किसी विशेष राजनीतिक दल की धूमिल छवि दिखाने की कोशिश की गई है।

और यही राजनेताओं के साथ भी किया गया है। लेकिन आपको कहानी देखकर ये तय करना है कि इस शो में कितना सच दिखाया गया है। इस ऐतिहासिक टॉपिक पर कई किताबें लिखी गई हैं और सबने अपने-अपने नजरिए से भारतीय स्वतंत्रता को अपने लफ्ज दिए हैं।

शो का प्रोडक्शन

इस शो की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत ही बेहतरीन है। जिस तरह का स्क्रीनप्ले फिल्म में देखने को मिलेगा, आपको मजा आएगा। हर छोटे-बड़े किरदार का रिप्रेजेंटेशन और उनकी एक्टिंग शो के प्लस पॉइंट हैं। शो देखकर आपको मजा आएगा, फिर आपको घटनाओं की रियलिटी से मतलब नहीं रहेगा।

निष्कर्ष

अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं और भारतीय इतिहास को जानने के उत्सुक हैं कि कैसे भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग देश बने थे, क्यों और कैसे आधी रात को भारत के स्वतंत्र होने की घोषणा की गई थी, तो ये शो आपके लिए है, जिसका प्रोडक्शन बेहतरीन है। इस शो को आप सोनी लिव के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जिसे मेरी तरफ से 5 में से 3* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Operation Blood Hunt 2024 Review: वैंपायर और इंसानों की जंग में कौन जीतेगा ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment