Freedom Movie Review: इस चोर को लोग हीरो क्यों मानने लगे, कैसे डाकू से हीरो बन गया

Written by: Arshi
Publish On: September 15, 2025 11:22 AM (IST)
Freedom Movie Review In Hindi

फ्रेंच लैंग्वेज की एक फिल्म, जिसका फ्रेंच टाइटल लिब्रे (Libre) और इंग्लिश टाइटल Freedom है, प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर 1 नवंबर 2024 को फ्रेंच, इंग्लिश और हिंदी लैंग्वेज में रिलीज की गई है अमेज़न प्राइम वीडियो पर।

ये फिल्म क्राइम रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आपको 1980s के ब्रूनो सुलाक और आर्सेन ल्यूपिन नाम के डाकू की सच्ची घटनाओं, डकैतियों पर आधारित कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं मेलानी लॉरेंट, और फिल्म की कहानी के लेखक हैं क्रिस्टोफ डेसलांद और मेलानी लॉरेंट।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको लुकास ब्रावो, मेलानी लॉरेंट, इवान अटाल, राडिवोये बुक्विक, डेविड अयाला, स्लिमेन डाज़ी आदि कलाकार नजर आएंगे। ये एक बायोग्राफिकल, एक्शन, क्राइम, रोमांस थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें आपको सभी एलिमेंट देखने को मिलेंगे, लेकिन आप इस फिल्म को फैमिली के साथ एन्जॉय नहीं कर सकते हैं। फिल्म में आपको एडल्ट सीन्स की भरमार मिलने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी फ्रांस की सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें ब्रूनो सुलाक नाम का लोकल गुंडा एक डाकू बन जाता है, जो पहले आर्मी में था, लेकिन आर्मी छोड़कर बड़े-बड़े सुपरमार्केट्स में लूटपाट करना शुरू कर देता है। फिर धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाते हुए एक बड़ा ग्रुप तैयार करता है डाकुओं का, जो इन छोटी-मोटी चोरियों से बड़े-बड़े फ्रॉड में शामिल हो जाते हैं।

फिल्म की कहानी आपको फ्रीडम के साथ जीने पर जोर देती है, जिससे जुड़े कुछ किस्से हैं, जो आपको फिल्म देखकर पता चलेंगे। फिल्म में मेन करैक्टर के साथ आपको फिल्म की हीरोइन के रूप में मेलानी लॉरेंट टेसिएर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी आपको शुरुआत से ही इमोशनली कनेक्ट कर लेगी।

फिल्म में ब्रूनो एक कम्युनिस्ट टाइप करैक्टर दिखाया गया है, जो पूरे सिस्टम के खिलाफ है, क्योंकि इस समाज में जो अमीर हैं, वो और अमीर होते जा रहे हैं, और जो गरीब हैं, वो और भी गरीब होते जा रहे हैं। छोटे लोगों का शोषण किया जा रहा है, सिस्टम के द्वारा इन लोगों का यूज़ किया जाता है अपने फायदे के लिए।

फिल्म में आपको ब्रूनो के साथ हुए ऐसे सच्चे किस्से देखने को मिलेंगे, जिनकी वजह से वो पूरी तरह से बदल गया है। ब्रूनो और उसकी गर्लफ्रेंड, साथ में उसका एक साथी और उसकी गर्लफ्रेंड, सबके बीच का रिलेशनशिप और कनेक्टिविटी आपको बहुत पसंद आने वाली है। फिर एक-एक करके जैसे इनकी टीम बड़ी होती जाती है और ज्यादा पावरफुल, वो सब फिल्म के प्लस पॉइंट हैं, जो फिल्म को इंटरेस्टिंग बनाते हैं।

प्लस पॉइंट

एक अच्छी कहानी, जिसे देखने पर आप कहानी से पूरी तरह से जुड़ जाएंगे और कहानी को लास्ट तक देखना चाहेंगे। फिल्म में दिखाया गया लव एंगल कहानी को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाता है। कैरेक्टर्स से आप शुरू से ही इमोशनली अटैच हो जाएंगे। फिल्म में दिखाया गया सीन, जब ब्रूनो को पुलिस पकड़कर ले जाती है और वह अपनी हीरोइन से बिछड़ता है, वह सीन आपको अंदर से हिला देगा।

माइनस पॉइंट

फिल्म में आपको सब कुछ अच्छा लगेगा, कहानी इंगेजिंग है, लेकिन आपको कहीं-कहीं पर सीन्स को खींचते हुए दिखाया गया है। साथ ही एडल्ट कॉन्टेंट भी डाला गया है, जिसकी वजह से आप इस फिल्म को फैमिली के साथ नहीं देख सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपको एक अच्छी कहानी की तलाश है, जिसमें एक्शन, क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, सब कुछ हो, तो आप इस फिल्म को ज़रूर देख सकते हैं। फिल्म को IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली है, और मेरी तरफ से फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 3।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Lucky Baskhar Ott Release Date: हुआ ओटीटी रिलीज का खुलासा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment