फैंस हो जाएं तैयार 2025 से आने वाले है ये नए शो ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 1:22 PM (IST)
Game of Thrones fans get ready are these new shows coming from 2025

आज के अपने आर्टिकल में बात करेंगे गेम आफ थ्रोन्स के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में,जिसके कुछ शो पर अभी काम चल रहा है। वही खबर ये भी है के कुछ शो ठन्डे बस्ते में भी चले गए है। तो आइये जानते है वो कौन से शो एक्टिव है जो जल्द ही दिखेंगे।

गेम आफ थॉर्न्स के निर्माता अभी भी इस पर अपना दांव फेकते दिखते है,इसी वजह से इतनी जल्दी हमें हॉउस आफ द ड्रेगन सीरीज देखने को मिली है।
हॉउस आफ द ड्रेगन की सफलता के बाद अब गेम आफ थॉर्न्स के निर्माता में एक नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

यही वजह है की अब गेम आफ थॉर्न्स के यूनिवर्स से निकलने वाले,भविष्य में बहुत से शो पेश किये जाने वाले है ,साथ ही कुछ एनिमेटेड शो भी है जो इस यूनिवर्स का हिस्सा बनते दिखायी देंगे।

गेम आफ थॉर्न्स यूनिवर्स के आने वाले शो

ए नाईट आफ द सेवन किंगडम

जॉर्ज आर. आर. मार्टिन के द्वारा बनाया जा रहा यह एक फैंटेसी ड्रामा शो है,जिसे गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल बोला जा सकता है। यह शो इसी साल के अंत तक HBO और ओटीटी पार्टनर मैक्स पर,देखने को मिल सकता है साथ ही भारत में सम्भावना यह भी है के हिंदी डबिंग में इसे जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

अभी तक जितने भी इसके ग्लिम्प्स देखने को मिले,उसे देख कर लग रहा है के यह शो हमें निराश तो बिलकुल नहीं करने वाला है।ग्लिम्प्स में इसकी कलर ग्रेडिंग गेम आफ थॉर्न्स की याद दिलाती है। जैसे-जैसे इसके बारे में हमारे पास अपडेट आएगी हम इसके बारे में समय-समय पर बताते रहेंगे।

हाउस ऑफ द ड्रैगन”

यह शो एक नॉवल पर आधारित है और ए नाईट आफ द सेवन किंगडम के जैसा ही गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल है।अभी तक इस सीरीज के दो सीजन देखने को मिले है। जिस तरह से अभी इस पर काम किया जा रहा है उसे देख कर ऐसा लग रहा है के यह हमें 2026 में देखने को मिले।

इसे भी HBO के साथ भारत में संभवतः जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ किया जायगा। मेकर की तरफ से पहले ही बता दिया गया है के इस बार का सीजन ३ पहले की तुलना और भी ग्रैंड होने वाला है।अगर सीजन 3 सक्सेस होता है तो आने वाले इसके अगले सीजन का बजट और भी बढ़ सकता है।

एगॉन कनक्वेस्ट

पहले कुछ इस तरह की खबर निकल कर आरही थी के शायद इसे HBO खुद न बनाकर किसी दूसरे को दे दे। पर अब इस बात की पुष्टि कर दी गयी है के यह शो हमें जल्द ही देखने को मिलने वाला है। वजह यह है की इसकी कहानी मेकर को काफी पसंद आयी है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता के यह कब तक देखने को मिलेगा। यह जॉर्ज आर आर मार्टिन की नावेल पर आधारित है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

विदुथलाई पार्ट 2 हिंदी डबिंग कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment