Gangster Telugu Movie Review: एक गैंगेस्टर की कहानी ट्विस्ट टर्न से भरपूर तेलगू सिनेमा की नई पेशकश

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 5:13 PM (IST)
Gangster Telugu 2024 Hindi REVIEW

Gangster Telugu 2024 Hindi REVIEW:गैंगेस्टर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक्शन और थ्रिलर फिल्म है फिल्म का निर्देशन किया है चंद्रशेखर राठौड़ ने जो खुद भी फिल्म के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या ये फिल्म आपके टाइम को डिजर्व करती भी है या नहीं। दर्शकों का मनोरंजन करने में कितनी सफल रही है ये फिल्म,इन सभी बातों को विस्तार से हमने अपने इस आर्टिकल में कवर किया है।

कहानी

गैंगेस्टर की कहानी बेस्ड है,एक कॉन्ट्रैक्ट किलर माइकल पर माइकल भावात्मक रूप से थोड़ा सा डिस्टर्ब है। माइकल की जिंदगी में गन खून खराबे के सिवा कुछ भी नहीं है। एक दिन माइकल की मुलाकात जेसी से हो जाती है जो माइकल की जिंदगी में फिर से एक नया रंग भर देती है,और तब इसकी जिंदगी में बदलाव आता है। कहानी का पहला हिस्सा डार्क साइड से भरा हुआ है। जहां पर इसकी ईमानदारी और कैरेक्टर पर सवाल उठते हैं।

निर्देशक ने कहानी को कुछ इस तरह से दिखाया है कि आप इस फिल्म के हर एक ट्विस्ट और टर्न को इंजॉय कर सकेंगे। माइकल के कैरेक्टर में एक मिस्ट्री को भी जोड़ा गया है। जिस मिस्ट्री का खुलासा क्लाइमेक्स में किया जाता है।

कास्ट परफॉर्मेंस

गैंगेस्टर फिल्म की कास्ट और परफॉर्मेंस की बात की जाए तो चंद्रशेखर राठौड़ ने डायरेक्शन के साथ फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस फिल्म को लाजवाब बना देती है। चंद्रशेखर माइकल के कैरेक्टर के साथ पूरी तरह से जुड़ जाते हैं जिससे दर्शक उनके कैरेक्टर से पूरी तरह से कनेक्ट हो जाते हैं। जेसी का रोल काश्वी कंचन ने निभाया है जिनकी कैमिस्ट्री माइकल के साथ अच्छी दिखती है।

अभिनव जनक और अदला सतीश कुमार ने भी अपने रोल को बखूबी निभाया है जो फिल्म को और भी आकर्षित बनाने में मदद करते हैं।

डायरेक्शन और स्क्रीन प्ले

चंद्रशेखर राठौड़ ने फिल्म को डिसेंट तरह से बनाया है फिर चाहे वो फिल्म में दिखाए जाने वाले एक्शन सीक्वेंस हो या इमोशनल मूवमेंट का परफेक्ट बैलेंस। फिल्म के एक्शन सीन कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। जो आपको पूरी फिल्म से बांधे रखते हैं। कहानी में बेमतलब के सीन नहीं हैं जो भी सीन दिखाए जाते हैं उनका कोई न कोई मतलब निकल रहा होता है।

सिनेमेटोग्राफी और म्यूजिक

जीएल बाबू ने फिल्म के विजुअल को कुछ इस तरह से दिखाया है कि एक्शन सीक्वेंस देखते टाइम पर आपकी दिल की धड़कन तेज हो सकती है। धर्मा का म्यूजिक भी फिल्म में एक नई जान डालता है। इनको ये अच्छी तरह से पता है कि किस सीन में किस तरह का म्यूजिक देने से उस सीन में जान आ जाती है।
बीजीएम फिल्म के नेरेटिव से पूरी तरह से कनेक्ट करता है,जो आपको माइकल की इस भावात्मक सफर का हिस्सा बनाता है।

फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट

फिल्म की एंगेजिंग स्टोरी और एक्शन इसे यूनिक बनाता है। चंद्रशेखर ने फिल्म को इस ढंग से बनाया है कि आप फिल्म के हर मूवमेंट को इंजॉय करते हैं। फिल्म का एक्शन और सिनेमेटोग्राफी बहुत इम्पैक्टफुल है जिसमें आपको थ्रिलिंग मूवमेंट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी का भावात्मक पहलू भी कहानी को एक नया आयाम देने में कामयाब रहता है।

फिल्म के नेगेटिव पॉइंट

कहीं-कहीं पर स्टोरी थोड़ी स्लो होती नजर आती है जो कुछ दर्शकों को बोर कर सकती है अगर आपको एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्म देखना पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए है अगर आपको इस तरह की खून खराबे वाली फिल्में देखना पसंद नहीं तो आप इस फिल्म से दूर रह सकते हैं।

हमारी तरफ से इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ये तीन पंजाबी फिल्म होगी ओटीटी पर रिलीज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment