रीडली स्कॉट की नई फिल्म की कहानी की बात करें तो यह मैक्सिमस, जो एक योद्धा था, उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसका नाम लूसियस है। लूसियस का किरदार पॉल मेस्कल निभाते हुए नजर आएंगे, जो अपने पिता की तरह ही एक शक्तिशाली योद्धा है।
कहानी का मुख्य सारांश यह है कि लूसियस रोम के शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में उसकी पत्नी अरिष्टा भी उसका साथ दे रही है, जो खुद भी एक योद्धा है। अरिष्टा का किरदार कोनी नील्सन निभाती नजर आ रही हैं।
फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब लूसियस लड़ते-लड़ते ग्लेडिएटर का रूप धारण कर लेता है, और यह रूप दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अब देखना यह है कि लूसियस रोम के अत्याचारों से कैसे लड़ता है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
मूवी में फिल्माए गए सभी एक्शन सीक्वेंस कमाल के हैं। फिर चाहे बात हो योद्धाओं के गेटअप की, या फिर खून-खराबे की, सभी स्क्रीन पर शानदार नजर आते हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी बढ़िया है, जो पुराने जमाने के युद्ध वातावरण को बखूबी रियलिटी से रूबरू कराती है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी गजब है, जो इसके हर एक सीन में जान डालने का काम करता है।
खामियां
वैसे तो फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है, लेकिन फिर भी अगर इसकी कुछ कमियों की बात करें, तो इसमें दिखाया गया युद्ध काफी बड़े स्तर पर नजर आता है, जिसे देखकर आप कई बार घबराहट महसूस करने लगते हैं।
क्योंकि फिल्म के मेकर इस माहौल को क्रिएट करने में इतना खो गए, कि वे यह भूल गए, इस फिल्म को सभी तरह के दर्शक देखेंगे।
बात करें इसके कैरेक्टर डेवलपमेंट की, तो यह भी काफी कमजोर नजर आता है। इसके किसी भी किरदार से आप जुड़ाव महसूस नहीं करते।
फिल्म पूरी तरह से पुरानी यादों पर निर्भर करती है, जिसके ज्यादातर सीन फ्लैशबैक में चलते हैं, जो इसकी कहानी को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करते, और देखने में बोरिंग हो जाते हैं।
अच्छाइयां
यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म से काफी बेहतर है, क्योंकि इसमें स्टोरी को और ज्यादा डेवलप किया गया है। हालांकि फिल्म थोड़ी लंबी जरूर है, पर यह आपका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती।
अपने आप को फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ-साथ आप खुद को इमोशनली भी कनेक्ट कर पाएंगे। इस फिल्म को देखने के बाद आपके अंदर एक साहसी योद्धा जैसी फीलिंग का अनुभव होगा।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको युद्ध और एक्शन से भरपूर फिल्में देखने का शौक है, तो यह फिल्म आपके लिए है। साथ ही इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की न्यूडिटी नहीं दिखाई गई है।
साथ ही प्राचीन रोम के कलर को भी इस फिल्म में काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसे आप अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं, और एक नए कल्चर का अनुभव भी कर सकते हैं। फिल्म 22 नवंबर 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज हो चुकी है।
हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 2.5/5 ⭐
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Matka Movie Review: गरीबी से अमीरी तक का ऐसा सफर, जिसे देख कर अमीर होने की इच्छा हो जाएगी खतम







