GT Max Movie Review: बाइक, एक लड़की और खूब सारी उथल पुथल, ये फ़िल्म है एंटरटेनमेंट का पावर पैक

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 10:36 PM (IST)
GT max Review

नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर एक फ्रेंच लैंग्वेज की फिल्म 20 नवंबर 2024 को रिलीज की गई है, जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 40 मिनट है।

इस फिल्म की शूटिंग पेरिस में की गई है, जिसमें आपको पेरिस के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

फिल्म के निर्देशक हैं ओलिवियर श्नाइडर, जिनके निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है, लेकिन फिल्म का रिप्रेजेंटेशन देखकर आपको बिल्कुल भी यह फील नहीं होने वाला है कि यह डायरेक्टर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

कैसी है फिल्म, क्या इस फिल्म को फैमिली के साथ देख सकते हैं?

यह फिल्म आपको हिंदी लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगी और फैमिली फ्रेंडली फिल्म है, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ इंजॉय कर सकते हैं। लैंग्वेज को लेकर आपको थोड़ा सा कॉम्प्रोमाइज करना होगा। बीच-बीच में आपको कुछ अजीब शब्द सुनने को मिल जाएंगे। लेकिन जो भी डायलॉग हैं, वह सब आप आसानी से मैनेज कर सकेंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी आपको एक फैमिली पर आधारित देखने को मिलेगी, जो तरह-तरह की मुसीबतों से जूझ रही है।

फैमिली के सारे मेंबर्स आखिर क्यों इतना स्ट्रगल कर रहे हैं, एस्पेशली फैमिली की एक लड़की पर सारी कहानी घूम-फिर कर आती है, जिसका एक गलत डिसीजन पूरी फैमिली को मुसीबत में डाल देता है।

यह गलत डिसीजन क्या है, क्यों सारी फैमिली इसकी वजह से मुसीबत में पड़ी है, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फिल्म की कहानी में आपको पुलिस का इंटरफेयर भी देखने को मिलेगा। बाइक से जुड़ी कहानी इस फिल्म में आपको दिखाई गई है। अगर आप बाइक राइडर हैं या फिर बाइक के शौकीन हैं, तो आप इस फिल्म को जरूर देखिए।

बाइक के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखेगी पूरी कहानी

जैसा कि इस फिल्म का नाम है GT Max, फिल्म की कहानी भी आपको बाइक से जुड़ी हुई नजर आने वाली है। अगर आपको बाइक्स वगैरह में इंटरेस्ट है, तो यह फिल्म आपको मजा देगी, बस बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ नहीं देखना है। नॉर्मल एक्सपेक्टेशन के साथ आप इस फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट के परपज से देख सकते हैं।

अगर बेस्ट कैमरा वर्क देखना है, तो देखिए ये फिल्म

इस फिल्म में जो आपको सबसे बेस्ट चीज नजर आने वाली है, वह है फिल्म का कैमरा वर्क।

लास्ट में आपको एक एक्सीडेंट वाला सीन देखने को मिलेगा, जिसमें एक कार बहुत स्पीड में आकर पहले से खड़ी हुई एक कार से टकराते हुए दिखेगी। आपको ये सीन फिल्म का दीवाना बना देगा।

एक एक्शन क्राइम ड्रामा है, जिसमें मोटरसाइकिल के स्टंट वगैरह भी आपको देखने को मिलेंगे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अवा बाया, जलिल लेस्पेर्ट, जेरेमी एवरार्ड, रियाद बेलाइशी, जेरार्ड लानविन आदि फ्रांस के बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

निष्कर्ष

एक्शन और स्टंट से भरी हुई इस फिल्म को आप एक फैमिली ड्रामा की तरह देख सकते हैं, जिसमें खूब सारे स्टंट, एक्शन और एक्सीडेंटल सीन देखने को मिलेंगे, जो इस फिल्म के प्लस पॉइंट हैं।

फिल्म को और भी ज्यादा बेस्ट बनाया जा सकता था, फिल्म में खूब सारे एक्शन और मसाला डालकर। एक इंटरटेनिंग फिल्म है, जिसको मेरी तरफ से 5 में से 3* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Fauji 2 Tv Series 1st Episode Review: 35 साल बाद आगया है शाहरुख़ खान के पहले शो फ़ौजी का सीक्वेल

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment