Gunner Movie Review: एक्शन से भरपूर या फिर एक सस्ती बी ग्रेड फिल्म?

Written by: Arslan
Publish On: September 16, 2025 1:44 PM (IST)
Gunner movie review

एक सेना का जवान अपने बिगड़ैल बेटे को सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए हर नामुमकिन चीजें भी कर सकता है, जिसका सीधा उदाहरण इस फिल्म में दिखाया गया है।

जिसका नाम ‘गनर’ है। जो 16 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे आज फाइनली 13 नवंबर 2024 को अमेजॉन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है।

जिसकी लेंथ एक घंटा 34 मिनट की है, फिल्म का जोनर एक्शन और ड्रामा की कैटेगरी में आता है। इसका डायरेक्शन ‘दिमित्री लोगोथेटिस’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2020 में आई फिल्म ‘जिउ जित्सु’ को डायरेक्ट भी किया था।

स्टोरी

फिल्म की कहानी ‘ली गनर’ नाम के सेना ऑफिसर पर आधारित है, जो फिलहाल अपने दो बच्चों ट्रैविस और स्मॉल गनर के साथ अपने घर पर वीकेंड मना रहे हैं। जहां पर घूमते-घूमते जंगल में कहीं दूर पहुंच जाते हैं और वहां उनका सामना एक ड्रग ट्राइब से होता है, जो कि जंगल में–

Gunner Movie Review

एक सेना का जवान अपने बिगड़ैल बेटे को सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए हर नामुमकिन चीजें भी कर सकता है, जिसका सीधा उदाहरण इस फिल्म में दिखाया गया है।

जिसका नाम ‘गनर’ है। जो 16 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे आज फाइनली 13 नवंबर 2024 को अमेजॉन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है।

जिसकी लेंथ एक घंटा 34 मिनट की है, फिल्म का जोनर एक्शन और ड्रामा की कैटेगरी में आता है। इसका डायरेक्शन ‘दिमित्री लोगोथेटिस’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2020 में आई फिल्म ‘जिउ जित्सु’ को डायरेक्ट भी किया था।

स्टोरी

फिल्म की कहानी ‘ली गनर’ नाम के सेना ऑफिसर पर आधारित है, जो फिलहाल अपने दो बच्चों ट्रैविस और स्मॉल गनर के साथ अपने घर पर वीकेंड मना रहे हैं। जहां पर घूमते-घूमते जंगल में कहीं दूर पहुंच जाते हैं और वहां उनका सामना एक ड्रग ट्राइब से होता है, जो कि जंगल में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं।

तभी हालात कुछ यूं बनते हैं कि वहां पर एक्सीडेंटली एक बम धमाका हो जाता है। और इसी अफरा-तफरी के माहौल में गनर अपने बच्चों से बिछड़ जाता है और उन ड्रग डीलरों के हत्थे चढ़ जाता है, जो कि उसके दोनों बच्चों को किडनैप करके अपने साथ ले जाते हैं और बदले में वह अपना ब बचा हुआ माल वापस करने की शर्त रखते हैं।

अपने बच्चों को बचाने के लिए ली गनर किसी भी हद तक जा सकता था, क्योंकि वह पहले ही एक बड़े ड्रामा से गुजर रहा था, जिसमें उसने अपने बड़े भाई को हाल ही में खोया था। और अब वह अपने बच्चों को बिल्कुल भी खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।

क्या गनर अपने बच्चों को सही-सलामत घर वापस ला सकेगा। या वह उन ड्रग डीलरों को बचा हुआ माल वापस कर देगा, जो कि उसके नियमों के सख्त खिलाफ है। इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि अमेजॉन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी एवरेज क्वालिटी की है, अगर बात करें इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की, तो वह भी काफी खराब है। जिसके कैमरा एंगल्स में स्लो मोशन का यूज भी किया गया है, हालांकि यह पूरी तरह से सभी सीन्स में फेल रहता है।

खामियां

अगर फिल्म की कमियों की बात की जाए, तो हम आपको बता दें यह काफी सारी हैं, जिनमें चाहे वह इसकी स्टोरी राइटिंग हो या फिर हिंदी डबिंग, हर तरह से यह फिल्म वीक नजर आती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी खराब है, जो किसी 90s के वीडियो गेम जैसा सुनाई देता है।

बात करें कैरेक्टर डेवलपमेंट की, तो यह फिल्म उस फील्ड में भी काफी कमजोर दिखाई पड़ती है, क्योंकि फिल्म में किसी भी किरदार को अच्छे से डेवलप नहीं किया गया, जिसके कारण इमोशनल सीक्वेंस में भी इमोशंस फील नहीं होते।

इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी भी काफी खराब है, जिसे देखकर आपको कई बार सस्ती बी ग्रेड फिल्मों की याद आएगी। फिल्म की स्टोरी लाइन काफी घिसी-पिटी है, जिसे आपने इससे पहले दर्जनों फिल्मों में देख रखा होगा।

अच्छाइयां

फिल्म की अच्छी चीजों की बात करें, तो इसमें ल्यूक हेम्सवर्थ की मात्र एक्टिंग ही है, जिसके लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप ल्यूक हेम्सवर्थ की फिल्में देखने के शौकीन हैं और साल 2024 में आई फिल्म लैंड ऑफ बैड को पसंद करते हैं। तो इस फिल्म को आप रिकमेंड कर सकते हैं, हालांकि इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाना ठीक नहीं होगा।

हमारी तरफ से इस फिल्म को दिया जाता है 2/5⭐.

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Sabarmati Report Review: गोधरा कांड का वो सच जो आपके होश उड़ा देगा क्यों मीडिया ने छिपाया इतना बड़ा राज

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment