हानिया आमिर और बादशाह की दोस्ती: कनाडा कॉन्सर्ट से नेट वर्थ तक, जानें सबकुछ

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 4:09 PM (IST)
Hania Amir post gone viral

आपको बता दें, हानिया आमिर पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्हें पाकिस्तान से लेकर इंडिया सहित कई अन्य देशों में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। उनके और इंडियन म्यूजिक स्टार बादशाह के बीच एक गहरी दोस्ती पिछले कुछ समय से देखने को मिल रही है।

दोनों एक-दूसरे से आए दिन मिलते रहते हैं, लेकिन अपने रिश्ते को दोनों ही अभी दोस्ती से ज्यादा कुछ और नहीं बता रहे हैं। लेकिन उनके बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जो कुछ दोनों के बीच चल रहा है, वो साफ-साफ नजर आ रहा है।

हानिया की पोस्ट हुई वायरल

कनाडा में जिस म्यूज़िक कॉन्सर्ट में हानिया आमिर बादशाह को सपोर्ट करने के लिए गई थीं, उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे हानिया आमिर ने ही शेयर किया था।

उस वीडियो में आप देखेंगे कि बादशाह ने जैसे ही अपना कॉन्सर्ट शुरू किया, उसके तुरंत बाद हानिया ने उनकी सराहना करते हुए अपने दोनों हाथ जोड़कर बादशाह के सामने अपना सिर झुका दिया, और वायरल हो रही पोस्ट में लिखा कि बादशाह एक रॉकस्टार हैं, एक अच्छे सिंगर हैं, और हानिया के अच्छे दोस्त हैं। उसके बाद बादशाह ने भी ऑडियंस के साथ “हानिया-हानिया” कहना शुरू कर दिया, और पूरी ऑडियंस में इनकी दोस्ती की गुहार गूंज उठी।

इस पोस्ट को शेयर करते ही फैन्स ने इसे वायरल कर दिया, जो इन दोनों के बीच दोस्ती से बहुत आगे के रिश्ते को दर्शा रही है। भले ही दोनों अभी रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दे रहे हों, लेकिन जो नजर आ रहा है, वो कुछ और है, जो केमिस्ट्री दोनों के बीच नजर आ रही है।

इससे पहले लंदन में दिलजीत और बादशाह के कॉन्सर्ट को भी किया था अटेंड

ये पहली बार नहीं है, इससे पहले लंदन में हुए दिलजीत दोसांझ और बादशाह के कॉन्सर्ट में भी हानिया आमिर की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। तब भी दोनों स्टार एक-दूसरे की प्रशंसा करते नजर आए थे। दिलजीत ने भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खूब तारीफ की थी, और स्टेज पर बुलाकर उनके साथ परफॉर्म भी किया था।

Hania Amir Net Worth – हानिया आमिर नेट वर्थ

इंडियन सिंगर बादशाह के साथ जिस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम आजकल खूब चर्चाओं में है, क्या आप जानते हैं उनकी कुल संपत्ति कितनी है? आपको बता दें, “इश्किया” की सफलता के बाद इस एक्ट्रेस ने अपनी फीस को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

अब वो अपने एक एपिसोड के लिए, जो फहाद मुस्तफा के साथ मुख्य भूमिका वाला बहुत पसंद किया जाने वाला शो “कभी मैं कभी तुम” है, के लिए करीब 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इससे उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने कई बड़े पाकिस्तानी एक्टर्स को नेटवर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म का इंतजार खत्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment